एनडी स्टूडियो में आग लगने से जोधा-अकबर का सेट जला 

Jodha-Akbar set burnt on fire in ND studio
एनडी स्टूडियो में आग लगने से जोधा-अकबर का सेट जला 
एनडी स्टूडियो में आग लगने से जोधा-अकबर का सेट जला 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रायगढ़ जिला के खालापुर के पास स्थित सुप्रसिद्ध कला निर्देशक नितिन देसाई के एन डी स्टूडियो में शुक्रवार को भीषण आग लग गयी। आग दोपहर सवा 12 बजे के करीब लगी, हालांकि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग 2008 में आयी ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म ‘जोधा अकबर’ के सेट पर लगी। उन्होंने बताया कि आग में प्लाईवुड, पीओपी और अन्य चीजें जलकर खाक हो गयीं। उन्होंने बताया कि एमआईडीसी, करजात, खोपोली और आस पास के इलाकों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दरअसल इस स्टूडियो को पर्यटकों के लिए खोला जाता है। लोग टिकट लेकर यह फिल्म स्टूडियो देखने आते हैं। इस लिए सालों पहले बनी फिल्म के सेट को तोड़ा नहीं गया था। 
 

Created On :   7 May 2021 4:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story