जोशी बने वाशिम जिला ग्राहक शिकायत निवारण मंच के अध्यक्ष

Joshi appointed as president of Washim District Consumer Grievances Forum
जोशी बने वाशिम जिला ग्राहक शिकायत निवारण मंच के अध्यक्ष
जोशी बने वाशिम जिला ग्राहक शिकायत निवारण मंच के अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वाशिम के जिला ग्राहक शिकायत निवारण मंच के अध्यक्ष आनंद भालचंद्र जोशी बनाए गए हैं। जबकि सिंधुदुर्ग जिला ग्राहक शिकायत निवारण मंच के अध्यक्ष अनिल यशवंत गोडसे होंगे। प्रदेश सरकार ने जिला ग्राहक शिकायत निवारण मंच के रिक्त अध्यक्ष पदों पर नियुक्ति की है। शुक्रवार को सरकार के खाद्य आपूर्ति व ग्राहक संरक्षण विभाग ने इससे संबंध शासनादेश जारी किया। इसके मुताबिक दोनों अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद एक साल तक प्रोवेशन अवधि रहेगी।

इसके बाद राज्य आयोग के अध्यक्ष कामकाज का मूल्यांकन करने के बाद अवधि बढ़ाने के बारे में फैसला करेंगे। नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिन में पदभार स्वीकार करना होगा नहीं तो नियुक्ति अपने आप रद्द हो जाएगी। जिला ग्राहक शिकायत निवारण मंच के अध्यक्ष पद की नियुक्ति 5 साल अथवा उनकी आयु 65 साल पूरी होने तक रहेगी। जिला ग्राहक शिकायत निवारण मंच के कामकाज के लिए दौरे पर जाते समय राज्य सरकार के प्रथम श्रेणी के अधिकारी की तरह दैनिक व प्रवास भत्ता मिलेगा। लेकिन वह विमान और वातानुकूलित प्रथम दर्जे में रेल यात्रा नहीं कर सकेंगे।

Created On :   24 Aug 2018 4:36 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story