- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कमलामिल अग्निकांड मामला : गिरफ्तार...
कमलामिल अग्निकांड मामला : गिरफ्तार आरोपी को 17 जनवरी तक पुलिस हिरासत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर की स्थानीय अदालत ने कमलामिल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार सट्टे बाज आरोपी विशाल कारिया को 17 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मंगलवार को गिरफ्तार हुए कारिया को पुलिस ने मैजिस्ट्रेट आरएम कराडे के सामने पेश किया। बुधवार को हिरासत आवेदन पर सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कहा कि पुलिस को कारिया के पास वन अबव पब के मालिक अभिजीत मानकर की कार मिली है। जो अभी भी फरार है। इसलिए फरार आरोपियों को जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस को कारिया की हिरासत दी जाए।
जानकारी जुटाने के लिए कारिया की हिरासत मांगी
पेशी के दौरान कारिया के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल की इस मामलें में कोई भूमिका नहीं है। उसके यहां पर सिर्फ मानकर की गाड़ी खाड़ी थी। इस पर सरकारी वकील ने कहा कि यदि कारिया को मानकर की गाड़ी के बारे में जानकारी थी, तो उसने पुलिस को यह बात क्यों नहीं बताई। सरकारी वकील ने कहा कि फरार आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कारिया की हिरासत की जरुरत है। मामले से जुड़े दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस ने कारिया को 17 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि वन अबव पब के मालिक मानकर सहित आग की घटना के बाद से फरार है।
पब में लगी थी भीषण आग
लोअर परेल इलाके के पब में भीषण आग लग गई थी। इस भयानक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुुए थे। इसके बाद पब मालिक के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या (IPC की धारा 304) के तहत FIR दर्ज की थी। मामले में 5 BMC अधिकारियों को सस्पेंड किया गया जा चुका है। अग्निकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी देश से फरार न हो जाएं इसलिए लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया था।
Created On :   10 Jan 2018 7:24 PM IST