पत्नी को उप सरपंच बनाने ग्राम पंचायत के 2 सदस्यों का अपहरण

Kidnapping of two members of gram panchayat to make wife deputy sarpanch
पत्नी को उप सरपंच बनाने ग्राम पंचायत के 2 सदस्यों का अपहरण
पत्नी को उप सरपंच बनाने ग्राम पंचायत के 2 सदस्यों का अपहरण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बोखारा ग्राम पंचायत के उप सरपंच चुनाव में पत्नी की जीत हो सके, इसलिए आरोपी पति ने अपने साथियों के साथ ग्राम पंचायत के दो सदस्यों का अपहरण कर लिया। अपहृत दोनों सदस्यों को शहर से करीब 32 किलोमीटर दूर मौदा की एक लॉज में बंधक बनाकर रखा गया। अपहृत का नाम शकील अनवर शेख और विनोद परते है। चुनाव खत्म होने के बाद आरोपियों ने दोनों सदस्यों को छोड़ दिया। शकील अनवर और परते का ताजनगर स्थित सैलून की दुकान से अपहरण किया गया था। मानकापुर पुलिस ने गुरुवार को प्रकरण दर्ज कर आरोपी रणजीत सिंह चव्हाण को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

अंजाम भुगतने की धमकी
आरोपियों ने शकील से कहा कि कुछ चर्चा करनी है। यह कहते हुए जबरन शकील और परते को स्कार्पियों में बैठा लिया। उसके बाद उन्हें मौदा स्थित ब्ल्यू डायमंड लॉज (ओवायओ) में ले जाकर कमरा नंबर 105 में बंधक बनाकर रखा गया। शकील और परते ने पुलिस को बताया कि वह किसी से संपर्क न कर सकें, इसलिए उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए गए। 17 मार्च को मतदान होने के बाद रणजीत सिंह की पत्नी चुनाव जीत गई। उसके बाद आरोपियों ने शकील और परते को छोड़ दिया। आरोपियों ने उन्हें छोड़ते समय धमकाया कि पुलिस से शिकायत किया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। शकील शेख की शिकायत पर मानकापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अभिजीत चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया है।

स्कॉर्पियो से उठाकर ले गए
पुलिस के अनुसार बोखारा ग्राम पंचायत के उपसरपंच पद का 17 मार्च को चुनाव था। चुनाव मैदान में आरोपी रणजीत सिंह चव्हाण की पत्नी स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में खड़ी थी। इस पद के लिए कांग्रेस की ओर से  शेख जावेद भी चुनाव मैदान में उम्मीदवार था। शकील अनवर शेख और परते के समूह की ओर से शेख जावेद था। शकील और परते चुनाव में जावेद की मदद कर रहे थे। यह दोनों शेख जावेद को चुनाव में कोई मदद न करें, इसलिए रणजीत सिंह चव्हाण ने शकील और विनोद परते के अपहरण की योजना बनाई। 16 मार्च को दोपहर करीब 12.45 बजे शकील शेख अपनी ताजनगर स्थित सैलून की दुकान में मौजूद था। उसके साथ  परते भी था। इस दौरान आरोपी रणजीत सिंह चव्हाण (35), अभिजीत उर्फ मोंटू चव्हाण (30),  दिलीप बरडे (37) और  शुभम दीक्षित (25)  बोखारा निवासी स्कार्पियो से शकील की दुकान पर पहुंचे। 

Created On :   20 March 2020 6:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story