सीसीटीवी से हुई शिवसेना नेता के हत्यारे की पहचान, आरोपी को तलाश रही पुलिस

killer of Shiv Sena leader identified by CCTV, Police searching
सीसीटीवी से हुई शिवसेना नेता के हत्यारे की पहचान, आरोपी को तलाश रही पुलिस
सीसीटीवी से हुई शिवसेना नेता के हत्यारे की पहचान, आरोपी को तलाश रही पुलिस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना उपशाखा प्रमुख सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस के साथ लगे सीसीटीवी तस्वीरों से आरोपी की पहचान हुई है। कुरार पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। सावंत की रविवार रात गोलीमार हत्या कर दी गई थी। कुरार के अप्पापाडा इलाके में रहने वाले सावंत रविवार को अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकल पर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मोटर साइकल पर सवार हमलावरों ने उन्हें आवाज देकर बुलाया और वे कुछ समझ पाते इससे पहले ही गोलियां चला दी। 

हमले में सावंत ने तोड़ा दम 
हमले में सावंत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। छानबीन में जुटी पुलिस ने अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी की तस्वीरें ज्यादा स्पष्ट नहीं हैं इसके बावजूद एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई है। सावंत की हत्या की वजह क्या है फिलहाल यह साफ नहीं है लेकिन इससे पहले साल 2010 में भी उन पर हमला हुआ था।

यह हमला एसआरए परियोजना के विवाद के चलते हुआ था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था जबकि दो लोग अब तक फरार हैं। जिस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था अदालत ने उसे भी साल 2016 में सबूत के अभाव में बरी कर दिया था। हत्या के चार दिन पहले ही सावंत ने एक एसआरए परियोजना का भूमिपूजन किया था। पुलिस को शक है कि इससे जुड़ा विवाद हत्या की वजह हो सकता है। 

 

Created On :   24 April 2018 7:35 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story