- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- देश और धर्म के लिए हत्या करना भी...
देश और धर्म के लिए हत्या करना भी गलत नहीं, फिर सुर्खियों में संत कालीचरण महाराज

डिजिटल डेस्क, अमरावती। महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाले संत कालीचरण महाराज फिर चर्चा में हैं। इस बार कालीचरण महाराज ने कहा कि देश और धर्म के लिए हत्या करना भी गलत नहीं है, क्योंकि हमारे सभी देवी-देवता हिंसक हैं, हम उनकी पूजा करते हैं। 25 दिसंबर को गीता जयंती के अवसर पर नांदगांव पेठ में श्री छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर धर्म सभा आयोजित की गई थी, जिसे संबोधित करते हुए कालीचरण महाराज ने शिव तांडव स्त्रोत का पाठ भी किया। इसी मंच पर मंच पर जैन मुनि नीलेश चंद्र महाराज भी मौजूद थे, उनके अलावा राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे भी उपस्थित थे।
हिंदू महिलाओं का मतदान न करना पड़ सकता है भारी
इसकेे अलावा कालीचरण महाराज ने कहा कि देश में 140 करोड़ लोग हैं, जिनमें से 94 करोड़ हिंदू और 46 करोड़ मुसलमान हैं। 60 प्रतिशत हिंदू महिलाएं मतदान नहीं करती हैं। यह गंभीर बात है, जो खतरे में डाल सकता है। ऐसा ही चलता रहा तो अगले 10 साल में मुस्लिम प्रधानमंत्री बन जाएगा। इससे आने वाले समय में हिंदू महिलाओं को बुर्का पहनने की नौबत आ सकती है।
इससे पहले कालीचरण महाराज ने बॉलीवुड पर निशाना साधा था, जिसमें विवादित फिल्मों का बहिष्कार करने की बात कहकर कहा था कि फिल्म पठान हो या अन्य, ऐसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर्स को सबक सिखाने की जरूरत है।
इसके बाद नांदगांव पेठ में रविवार शाम 6 बजे शौर्य यात्रा शुरू हुई। रैली गांव के अलग-अलग हिस्सों से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर पहुंची। कालीचरण महाराज ने ग्राम पंचायत की ओर स्थित नवदुर्गा मंदिर में दर्शन किए। महाआरती कर धर्म सभा की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संतोष गहरवार ने कहा कि अगर गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज, छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज, राणा प्रताप सिंह ने तलवार नहीं उठाई होती, तो हम उनकी पूजा नहीं कर पाते।

Created On :   26 Dec 2022 5:58 PM IST