एकॉर्ड होटल में चाकूबाजी, एक युवक घायल

Knife at Accord Hotel, a young man injured
एकॉर्ड होटल में चाकूबाजी, एक युवक घायल
- आरोपी और संरक्षण देने वाला गिरफ्तार एकॉर्ड होटल में चाकूबाजी, एक युवक घायल

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। परासिया रोड स्थित एकॉर्ड होटल स्थित बार में शुक्रवार रात शराब पीने के दौरान दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी में युवक को गंभीर चोटें आई है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।  
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात प्रियदर्शिनी कॉलोनी निवासी रविराज भारद्वाज अपने तीन अन्य साथियों के साथ एकॉर्ड होटल स्थित बार में बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान बिल देने की बात पर रविराज और बिज्जू उर्फ विजय दाई के बीच विवाद हो गया। विवाद में रविराज ने अपने पास रखे चाकू से बिज्जू पर वार कर दिया। घायल बिज्जू को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रविराज के खिलाफ धारा 307, 324 के तहत मामला दर्ज किया है।
संरक्षण देने वाला भी बना आरोपी-
सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा ने बताया कि चाकूबाजी करने के बाद रविराज प्रियदर्शिनी कॉलोनी निवासी अनिल वर्मा के घर छिपा था। आरोपी को संरक्षण देने के आरोप में अनिल को भी आरोपी बनाया गया है।

Created On :   26 Feb 2022 10:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story