बीते वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में सामने आया बड़ा घोटाला

Last year, a big scam surfaced in the purchase of paddy on the support price
बीते वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में सामने आया बड़ा घोटाला
10 हजार क्विंटल धान गायब बीते वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में सामने आया बड़ा घोटाला

डिजिटल डेस्क,शहडोल। बीते वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। किसानों से खरीदी गई धान की मात्रा और गोदाम में जमा मात्रा में 10 क्विंटल का अंतर आया है। यानी दस हजार क्विंटल गायब हो गया। गायब धान की कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक है। एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में धान गायब होने के बाद मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन (नान) के अधिकारी भी सकते में हैं। नुकसान की भरपाई धान खरीदी करने वाली समितियों के साथ ही परिवहनकर्ता से करने की तैयारी में हैं।

ऐसे समझें दो करोड़ रुपए के घोटाले का गणित

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद गत वर्ष 14 लाख 6 हजार क्विंटल धान की खरीदी 1940 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी गई। इसके बाद गोदाम में जमा धान की मात्रा का अंतर निकाला गया तो दस हजार क्विंटल धान कम जमा होना पाया गया। जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक है। 

इस साल धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले पिछले साल के घोटाले की चर्चा

इस साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 28 नवंबर से प्रारंभ होगी। इसकी तैयारी भी प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर वंदना वैद्य ने बुधवार को नान और खाद्य विभाग के साथ ही समितियों से जुड़े अधिकारियों की बैठक बुलाकर तैयारियों की समीक्षा की। इस बीच बीते वर्ष धान खरीदी में 2 करोड़ रुपए के धान के गायब हो जाने का मुद्दा छाया रहा। 

- खरीदी व जमा में आए 10 हजार क्विंटल धान की राशि लगभग 2 करोड़ रुपए संबंधित समितियों एवं परिवहनकर्ता से वसूल की जाएगी।
एसपी गुप्ता, प्रबंधक नान शहडोल
 

Created On :   24 Nov 2022 9:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story