- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- पुणे में मांगों को लेकर सड़क पर उतरे...
पुणे में मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हजारों कर्णबधीर प्रदर्शनकारी, पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ा

डिजिटल डेस्क, पुणे। सोमवार दोपहर समाज कल्याण आयुक्तालय के सामने कर्णबधीर आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस के इस रवैये के कारण घटनास्थल पर तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस आयुक्तालय के पास ही समाज कल्याण आयुक्तालय है। जहां महाराष्ट्र के कोने कोने से आए कर्णबधीर लोगों ने अपनी मांगों को लेकर समाज कल्याण आयुक्तालय के सामने आंदोलन करना शुरू किया। तकरीबन तीन से चार हजार आंदोलनकारी इसमें शामिल हुए थे।
शिक्षा, नौकरी सहित कई मांगों को लेकर उनकी अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। समाज कल्याण आयुक्त की ओर से मांगें पूरी नहीं हुई, तो मुंबई तक पैदल जाने का फैसला किया गया था। पुलिस ने समाज कल्याण आयुक्तालय इलाके में बंदोबस्त तैनात किया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस ने आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया। जिसमें कुछ घायल हो गए। इस घटना से आंदोलनकारी काफी भड़क गए। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमनें शांति से मोर्चा निकाला था और मुंबई की तरफ कूद करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने रोका और लाठियां भांजनी शुरु कर दी।
दूसरी ओर बंडगार्डन पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एम. एम. मुजावर ने कहा कि तीन से चार हजार प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए थे। उन्हें काफी समझाने की कोशिश की गई थी। लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रही थी। उनमे कुछ ने कानून तोड़ने की कोशिश की थी। जिन्हें आगे जाने से रोका गया, नहीं मामने से लाठीचार्ज करना पड़ा।
Created On :   25 Feb 2019 6:28 PM IST