तेंदुए के हमले से 5 घायल, ओतुर-ओझर मार्ग पर सावधानी बरतने की सलाह

leopard attacked on bikers, 5 wounded
तेंदुए के हमले से 5 घायल, ओतुर-ओझर मार्ग पर सावधानी बरतने की सलाह
तेंदुए के हमले से 5 घायल, ओतुर-ओझर मार्ग पर सावधानी बरतने की सलाह

डिजिटल डेस्क, पुणे। जुन्नर तहसील के ओतुर ओझर मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुए ने बाइर सवार 5 लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों में एक महिला भी शामिल है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। गुरुवार शाम जब वो अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी तेंदुआ उनपर टूट पड़ा। घायलों ने जैसे तैसे जान बचाने की कोशिश की। इस घटना के बाद वनविभाग ने इलाके में पेट्रोलिंग की। साथ ही ओतुर-ओझर मार्ग से गुजर रहे लोगों को तेंदुए के खतरे की जानकारी दी, उन्हें एहतियात बरतने की अपील की गई है।

घायलों का अस्पताल में इलाज
तेंदुए के हमले में जो पांच लोग घायल हुए, उनमें विलास वायकर, मधुकर यंधे, कैलाश यंधे गांव हिवरे खुर्द के रहने वाले हैं। जब्कि उषा कदम नेतवड और फारुक इस्माइल इनामदार नारायणगांव के रहवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही घायलों को पिंपरी के वाईसीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका तत्काल इलाज शुरु कर दिया गया। इस दौरान उन्हें किसी तरह के इंफेक्शन से बचाव के लिए वैक्सीनेशन दिया गया।

बाघिन की थी हदशत
आपको बता दें इसके पहले वर्धा और आसपास के जिलों में बाघिन से दहशत थी। बाघिन ने पूरे विदर्भ के गांवों में आतंक मचा रखा था। इसे पकड़ने के लिए अमरावती और नागपुर की संयुक्त रेस्क्यू टीम व वन विभाग का दस्ता जुटा हुआ था । उसकी मौत सिंदीविहीर गांव के किसान भगवान टेकाम के खेत में लगे बिजली के तारों में फंसने से हुई थी। जिसके बाद संबंधित खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

एहतियात बरतने की सलाह
नारायण गांव वनपरिमंडल की वनपाल मनीषा काले के मुताबिक शाम करीब साढ़े सात बजे ओतुर-ओझर मार्ग स्थित हिवरे खुर्द गांव की सीमा पर तेंदुए ने हमला लिया। इसके बाद लोगों से एहतियात बरतने को कहा गया। ताकि तेंदुआ के हमलों में और भी लोगों को बचाया जा सके। क्योंकि बचाव में ही भलाई है। लोगों से कहा गया कि वो इस मार्ग से निकलते वक्त सुरक्षा बरतें, जरूरी न हो तो सफर टाला जा सकता है।

Created On :   10 Nov 2017 8:38 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story