राम-लक्ष्मण-सीता की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नागपुर राम-लक्ष्मण-सीता की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

डिजिटल डेस्क, नागपुर| जरीपटका के ओम श्री दुर्गा माता मंदिर, चावला चौक में राम-लक्ष्मण-सीता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह वैदिक मंत्रों के साथ की गई। सभी देवी देवताओं का सिमरन किया गया। तुलसी गुर, हरिराम गुर, हितेश गुर, पंकज आडवाणी, अनिल गुरुबक्षानी, आकाश बदलानी ने प्रतिमाओं का अभिषेक-पूजन किया। पं. मुरलीधर शर्मा तथा विपिन पांडे ने पूजा विधि संपन्न करवाई। सुंदरकांड का पाठ हुआ। भजन-कीर्तन के साथ रामरक्षा स्रोत का पठन कर भक्तों में राम-सीता के जयकारे लगाए। मंदिर को फूलों की सेज से सजाया गया था। गणेश, नवग्रह, कलश, षोडश मातृका, हवन आदि के साथ पूजा विधि संपन्न हुई। आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए पंकज टेकचंदानी, आशा टेकचंदानी, जयश्री बदलानी, मीना मूलचंदानी, कार्तिक कुकरेजा, रजनी मंगलानी, शांति आडवाणी, विमला राजपाल, नीतू केसवानी आदि श्रद्धालुओं ने प्रयास किया।

Created On :   10 April 2023 8:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story