आडवाणी होंगे महाराष्ट्र भाजपा के स्टार प्रचारक, यूपी के सीएम, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज और वसुंधरा भी होंगे शामिल

Lok sabha Election : Adwani will be star Campaigner of BJP in Maharashtra
आडवाणी होंगे महाराष्ट्र भाजपा के स्टार प्रचारक, यूपी के सीएम, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज और वसुंधरा भी होंगे शामिल
आडवाणी होंगे महाराष्ट्र भाजपा के स्टार प्रचारक, यूपी के सीएम, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज और वसुंधरा भी होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को पार्टी ने भले ही लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया पर वे प्रदेश भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में जरूर शामिल हैं। पार्टी महाराष्ट्र में आडवाणी से वोट मंगवाना चाहती है। महाराष्ट्र भाजपा की तरफ से चुनाव आयोग को दी गई स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं। पार्टी ने केंद्रीय और प्रदेश स्तर के 41 नेताओं को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। प्रदेश भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, परिवहन मंत्री नितीन गडकरी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हैं।

खडसे को भी मिला स्थान 

इसके अलावा प्रदेश भाजपा की प्रभारी सरोज पांडे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे, राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील, वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, जलसंरक्षण मंत्री राम शिंदे, शिक्षा मंत्री विनोद तावडे, गृह राज्य मंत्री रणजीत पाटील, पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार पार्टी के लिए चुनावी सभाएं करेंगे। प्रदेश में महिला वोटरों को आकर्षित करने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृती इरानी, प्रदेश की ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे, विजया रहाटकर, माधवी नाईक को पार्टी मैदान में उतारेगी। राज्य के उत्तरभारतीय मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए यूपी के सीएम आदित्य नाथ भी महाराष्ट्र में पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेगे। 41 स्टार प्रचारकों की इस सूची में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस सूची में शामिल हैं।  

Created On :   22 March 2019 4:50 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story