- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पानीपत युद्ध स्मारक के विकास के लिए...
पानीपत युद्ध स्मारक के विकास के लिए 2 करोड़ देगी महाराष्ट्र सरकार, औरंगाबाद में होगा अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म सिंचाई सम्मेलन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को हरियाणा में स्थित पानीपत युद्ध स्मारक के विकास के लिए 2 करोड़ 58 लाख रुपए देने की घोषणा की है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने कहा कि पानीपत युद्ध स्मारक को तीर्थस्थल के रुप में विकसित करने के लिए दोनों राज्य सरकारें मिलकर एक साझा कार्यक्रम तैयार करके उसका क्रियान्वयन करेंगे। 1761 में हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई को इस वर्ष 258 साल पूरे हो रहे हैं। इस युद्ध के युद्धवीरों की स्मृति में पानीपत में स्मारक बनाया गया है। युद्धवीरों की याद में हर वर्ष 14 जनवरी को यहां शौर्य दिन मनाया जाता है। पुणे के हिंदवी स्वराज गौरव समिति की ओर से यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान पर्यटन मंत्री रावल ने यह बात कहीं। इस मौके पर राज्यमंत्री रावल के अलावा राज्य के कौशल विकस मंत्री संभाजी पाटील निलंगेकर, तंजावर के छत्रपति शिवाजी राजे भोसले, पेशवाओं से वंशज महेन्द्र सिंह पेशवे आदि मौजूद थे।
औरंगाबाद में 16 जनवरी से आधुनिक कृषि पर अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म सिंचाई सम्मेलन
जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय की ओर से 16-18 जनवरी के दौरान औरंगाबाद में आधुनिक कृषि पर नौवां अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म सिंचाई सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे, जबकि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में आधुनिक कृषि के लिए सूक्ष्म सिंचाई से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ बोहतर फसल उत्पाकता के लिए सूक्ष्म सिंचाई में नई तकनीकों और क्लस्टर स्तरीय खेती में सूक्ष्म सिंचाई जैसे विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
साथ ही सम्मेलन के जरिए सूक्ष्म सिंचाई के व्यापक उपयोग और जल संरक्षण, उन्नत फसल प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग तकनीकों से जुड़ी रणनीतियों के बारे में जागरुकता पैदा की जाएगी। सम्मेलन का उद्देश मौजूदा चुनौतियों के संदर्भ में विकासशील एवं विकसित दोनों ही राष्ट्रों की विभिन्न समस्याएं सुलझाना है। सिंचाई एवं जल निकासी पर अंत र्राष्ट्रीय आयोग (आईसीआईडी), भूजल पर भारतीय राष्ट्रीय समिति (आईएनसीएसडब्ल्यू) और जल संसाधन मंत्रालय के अधीन वैपकॉस लिमिटेड द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में फिजी सरकार के कृषि, ग्रामीण और नौवहन विकास व जलमार्ग मंत्री डॉ महेन्द्र रेड्डी विशेष रुप से आमंत्रित होंगे। इस अवसर पर कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के अलावा जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल था राज्य सरकारों के मंत्री मौजूद रहेंगे।
Created On :   14 Jan 2019 8:47 PM IST