मनसे ने जिलाधिकारी से की ईडी की शिकायत 

Maharashtra navnirman sena complained to District Magistrate regarding ED
मनसे ने जिलाधिकारी से की ईडी की शिकायत 
मनसे ने जिलाधिकारी से की ईडी की शिकायत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की जांच के बाद अब पार्टी ने दक्षिण मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय को निशाने पर लिया है। शुक्रवार को मनसे ने दक्षिण मुंबई स्थित ईडी के कार्यालय का बोर्ड मराठी में नहीं होने को लेकर मुंबई शहर के जिलाधिकारी एस आर जोंधले शिकायत पत्र दिया। पार्टी ने इस शिकायत पत्र की एक प्रति ईडी कार्यालय को भी भेजा है। मनसे ने सरकार से सवाल पूछा है कि मराठी भाषा विभाग ईडी को मराठी में बोर्ड लगाने की सख्ती करेगा क्या। इससे पहले गुरुवार को दक्षिण मुंबई स्थित ईडी के कार्यालय में राज से ईडी ने लगभग साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ की थी। जिसके बाद राज ने कहा था कि चाहे जितनी भी जांच हो, मेरा मुंह बंद नहीं होने वाला है। राज को ईडी ने कोहिनूर सीटीएनएल को आईएल एण्ड एफएस द्वारा दिए गए कर्ज संबंधित कथित अनियमितताओं के बारे में नोटिस भेजा है। 
 

Created On :   24 Aug 2019 3:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story