- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- maharashtra will be the first state where fertilizer sold by POS machine
दैनिक भास्कर हिंदी: POS मशीन से खाद ब्रिकी करने वाला देश का पहला बड़ा राज्य होगा महाराष्ट्र

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 1 नवंबर से अनुदानित खाद की बिक्री POS यानी पाईटं ऑफ सेल मशीन से करना जरूरी होगा। इस तरह खाद की बिक्री करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला बड़ा राज्य होगा। अगले तीन दिनों में विशेष अभियान चला कर खाद के स्टॉक को POS मशीनों पर पंजीकृत किया जाएगा। POS मशीन से बेचे जाने वाले खाद पर ही अनुदान मिलेगा। इसके लिए आधार क्रमांक जरूरी होगा। खाद का अनुदान राशि सीधे संबंधित कंपनी के बैंकखाते में जमा किया जाएगा। यह जानकारी राज्य के कृषिमंत्री पांडुरंग फुंडकर ने दी है।
POS संलग्न कम्प्यूटर प्रणाली पर स्टाक का हिसाब
शुक्रवार रात तक राज्य के लाईसेंसधारक अनुदानित खाद बिक्रताओं के यहां बटे खाद स्टाक का हिसाब POS संलग्न कम्प्यूटर प्रणाली पर जाना जरूरी किया गया है। इसके लिए 28, 29 और 30 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। राज्य में 20 हजार 988 अनुदानित खाद वितरक हैं। इन सबकों को मुफ्त में POS मशीन दी गई है। महाराष्ट्र में हर वर्ष करीह 60 लाख मैट्रीक टन अनुदानित खाद की बिक्री होती है।
डिजिटल इंडिया के लिए POS मशीन को बढ़ावा
डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ने के लिए POS मशीन के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है। अभी तक इन मशीनों का उपयोग बड़े प्राइवेट संस्थानों, शोरूम, बैंक में होता था। लेकिन अब डिजिटल करेंसी को तेज करने और भ्रष्टाचार को रोकने, देश को केशलेस बनाने, काले धन को रोकने के लिए सरकार ने इस मशीन के उपयोग के प्रति आम दुकानदारों और ग्राहकों को जाग्रत करने के कई कदम उठाए हैं। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए सरकार ने सरकारी संस्थानों में इसके उपयोग को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है। सबसे पहले इस मशीन का उपयोग बैंक में किया जाता था। आपने अक्सर देखा होगा कि बैंक में स्टाफ की कमी होने के कारण वहां लम्बी लाईन लग जाती है थी इन सबसे छुटकारा पाने के लिए बैंकों में इन मशीनों का उपयोग होता था।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: SC का आदेश : अब RO जल से ही होगा महाकाल का अभिषेक
दैनिक भास्कर हिंदी: Alert: महाराष्ट्र में बड़े सायबर हमले का खतरा, जारी हुई एडवायजरी
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र में बीयर के बढ़े दाम, शौकीनों को हल्की करनी होगी जेब
दैनिक भास्कर हिंदी: 25 नवंबर को होंगे तुकड़ोजी महाराज यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव