महाराष्ट्र का 50वां वाईड लाईफ सेंचुरी : चंद्रपुर में 269 वर्गकिलोमीटर में अभ्यारण्य के लिए जारी अधिसूचना 

Maharashtras 50th Wide Life Century: Notification issued for 269 sq km area in Chandrapur
महाराष्ट्र का 50वां वाईड लाईफ सेंचुरी : चंद्रपुर में 269 वर्गकिलोमीटर में अभ्यारण्य के लिए जारी अधिसूचना 
महाराष्ट्र का 50वां वाईड लाईफ सेंचुरी : चंद्रपुर में 269 वर्गकिलोमीटर में अभ्यारण्य के लिए जारी अधिसूचना 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विदर्भ के चंद्रपुर जिले में बनने वाले कान्हरगांव वन्य प्राणी अभ्यारण्य के लिए राजस्व व वन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। 269 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बनाए जाने वाले इस प्राणी उद्यान के बनने से महाराष्ट्र में वन प्राणी अभ्यारण्य की संख्या 50 हो जाएगी। इस अभ्यारण्य के लिए अप्रैल 2013 में प्रस्ताव तैयार किया गया था। 8 साल बाद इसके लिए अधिसूचना जारी की गई है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चंद्रपुर जिले में बीते 10 वर्षों में बाघो की संख्या तेजी से बढ़ी है। अभी जो भूमि अधिसूचित की गई है, वह इलाक बाघों के प्रजनन के लिए जाना जाता है। इस नए अभ्यारण्य से इस इलाके में मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं को भी रोकने में मदद मिलेगी। बता दें कि बीते 13 वर्षों में बाघो के हमलें 150 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही इससे वन पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारी ने बताया कि इस इलाके में तेंदुआ, जंगली कुत्ते, भेडिया जैसे वन्य जीव हैं।       
 

Created On :   7 April 2021 2:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story