राष्ट्रीय कला उत्सव में छा गए महाराष्ट्र के तीन छात्र, मिला पुरस्कार

Maharashtras three students awarded in National Art Festival
राष्ट्रीय कला उत्सव में छा गए महाराष्ट्र के तीन छात्र, मिला पुरस्कार
राष्ट्रीय कला उत्सव में छा गए महाराष्ट्र के तीन छात्र, मिला पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्कूली छात्रों के लिए आयोजित राष्ट्रीय कला उत्सव में विभिन्न प्रकार की कलाओं में महाराष्ट्र को तीन पुरस्कार मिले हैं। विजेताओं को केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की सचिव रिना रे के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से यहां के बाल भवन में बीते 12 से 15 दिसंबर के दौरान राष्ट्रीय कला उत्सव का आयोजिन किया गया था।

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के हाथों इसका उद्घाटन किया गया। कला उत्सव में गायन, वादन, नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें वहीं स्कूली छात्रों को चुना गया था, जिनका जिला एवं राज्य स्तर पर चयन हुआ था। राज्य से छात्र और छात्रों के कुल चार संघ राष्ट्रीय कला उत्सव में शामिल हुए थे।

राष्ट्रीय कला उत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में राज्य के दो छात्रों को चित्रकला और एक को वादन कला में पुरस्कार प्राप्त हुआ। पुरस्कार प्राप्त छात्रों में अदिति सातपुते को वादन और चित्रकला में निलाक्षी पवार तथा अलोक गुप्ता शामिल है। पुरस्कार के रुप में नकद रकम, सन्मान चिन्ह प्रदान किया गया।

Created On :   17 Dec 2018 6:26 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story