गर्लफ्रेंड के लिए प्रेग्नेंट बीवी की कर दी हत्या 

man killed his pregnant wife for marrying a 16 year old girlfriend
गर्लफ्रेंड के लिए प्रेग्नेंट बीवी की कर दी हत्या 
गर्लफ्रेंड के लिए प्रेग्नेंट बीवी की कर दी हत्या 


डिजिटल डेस्क,मुंबई। सोलह साल की प्रेमिका से शादी के लिए एक 28 वर्षीय शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना नई मुंबई के रबाले इलाके की है। शुरूआत में आरोपी ने पुलिस को झांसा देने की कोशिश की लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की   प्रेमिका को भी अपराध में लिप्तता के चलते हिरासत में लिया जाएगा।

2 वर्ष की है पुत्री भी:   गिरफ्तार आरोपी का नाम अखिलेश गुप्ता है। अखिलेश की चार साल पहले ममता गुप्ता (24) से शादी हुई थी। दंपति को एक दो साल की बेटी है और ममता छह महीने की गर्भवती भी थी। गुप्ता का उसी सोसायटी में रहने वाली एक 16 साल की लड़की से प्रेम संबंध था। ममता को इसकी जानकारी मिल गई जिसके बाद दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार को गुप्ता अपनी प्रेमिका को लेकर अपने घर में पहुंचा और विवाद होने पर ममता को बुरी तरह पीटा। इसके चलते ममता को रक्तश्राव होने लगा। इसके बाद गुप्ता घर से बाहर चला गया जबकि उसने अपनी प्रेमिका को घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दूसरे रास्ते से बाहर निकल जाने को कहा। इस दौरान गुप्ता की दो साल की बेटी घर में ही मौजूद थी और सब कुछ देख रही थी। इसके बाद लोगों को झांसा देने के लिए गुप्ता घर पहुंचा और आसपास के लोगों को शोर कर बताया कि उसकी पत्नी दरवाजा नहीं खोल रही है। कुछ लोग पिछले रास्ते से घर में दाखिल हुए तो ममता खून से लथपथ पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन ज्यादा खून बह जाने के चलते ममता दम तोड़ चुकी थी। शुरूआत में गुप्ता ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसके कॉल डेटा रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि वह  एक लड़की के लगातार संपर्क में रहता है। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद गुप्ता को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सीनियर इंस्पेक्टर चंद्रकांत काटकर ने बताया कि मामले में 16 वर्षीय नाबालिग की लिप्तता सामने आई है। पुलिस उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। 
 

Created On :   28 Dec 2017 2:19 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story