- जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने इस वर्ष 56 दिनों में 591 बार तोड़ा संघर्षविराम
- हरियाणा : गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- जबरन धर्मांतरण के खिलाफ इसी बजट सत्र में बनेगा कड़ा कानून
- अमेरिकी संसद में विधेयक: चीन की सेंसरशिप और धमकियों पर नजर रखने का प्रस्ताव
- दिल्लीः तलाशी के दौरान रोकने पर बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली, हालत नाजुक
- ट्विटर ने किया नए फीचर का एलान, फॉलोअर्स से पैसा कमा सकेंगे यूजर्स
मनीष तिवारी ने बीजेपी पर दागा सवाल- सावरकर ही क्यों, गोडसे को भारतरत्न क्यों नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विनायक दामोदर सावरकर को भारतरत्न सम्मान देने के बीजेपी के संकल्प पर कांग्रेस ने सवाल दागा है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भाजपा पर सवाल दागते हुए कहा है कि सावरकर ही क्यों नाथूराम गोडसे को भारतरत्न क्यों नहीं। बुधवार को कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। महात्मा गांधी की हत्या के मामले में सावरकर संशयित आरोपी थे। नाथूराम गोडसे दोषी थे। कपूर आयोग की रिपोर्ट में भी सावरकर के षड़यंत्र का जिक्र है।
आर्थिक व्यवस्था चलाते नहीं आती
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा है कि भाजपा सरकार काे आर्थिक व्यवस्था चलाते नहीं आती है। इसलिए देश व महाराष्ट्र में लोग मंदी को लेकर परेशान है। बुधवार को पत्रकार वार्ता में तिवारी ने यह भी कहा कि फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार हर स्तर पर विफल रही है। पंजाब-महाराष्ट्र बैंक, आईएलएफएस में घोटाले के कारण लोगों की मेहनत की कमाई सुरक्षित नहीं है। सामान्य नागरिक भयभीत है। भाजपा सरकार को अर्थ व्यवस्था में बचत, खर्च,निवेश व रोजगार का सूत्र ही समझ नहीं आया। लिहाजा आर्थिक मामले में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
कई सवाल दागे
कर्ज लेने का प्रमाण घटा है। ग्रामीण क्षेत्र में खर्च में कमी आयी है। आश्वासन के अनुरुप रोजगार नहीं मिल पाया है। किसान सबसे अधिक त्रस्त है। देश में धार्मिक तनाव फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। सही वातावरण नहीं होने के कारण निवेश घटा है। मंदी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। 2008 में मंदी व 20111 में यूरो के संकट में भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत थी। तब कच्चे तेल का भाव 2014 से 2019 की तुलना में दोगुना था। 5 वर्ष में कोई अंतरराष्ट्रीय संकट नहीं है। भावना बनने लगी है कि भारत में निवेश सुरक्षित नहीं है। आयकर, सीबीआई, इडी के कारण भय का वातावरण तैयार हुआ है। निवेश के लिए पोषक स्थिति नष्ट हो रही है। पत्रकार वार्ता में आशिष दुवा, सुरेंद्रसिंह राजपूत, आशीष देशमुख, विशाल मुत्तेमवार उपस्थित थे।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।