बुर्गी के मुर्गा बाजार में नक्सलियों ने दिनदहाड़े की हत्या 

Maoists shot a man in atapalli district
बुर्गी के मुर्गा बाजार में नक्सलियों ने दिनदहाड़े की हत्या 
बुर्गी के मुर्गा बाजार में नक्सलियों ने दिनदहाड़े की हत्या 

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। जिले की एटापल्ली तहसील के बुर्गी गांव के पास चल रहे मुर्गा बाजार में बुधवार दोपहर ढाई बजे के दौरान नक्सलियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम तहसील के अबनपल्ली निवासी इरप्पा उसेंडी (35) है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को बुर्गी गांव में मुर्गा बाजार चल रहा था। जिसमें काफी लोग शामिल हुए। इस दौरान 3 से 5 सिविल डे्रस में आए नक्सलियों ने इरप्पा की गोली दागकर हत्या कर दी औ्र वहां से फरार हो गये। नक्सलियों द्वारा इरपा की हत्या करने का कारण पता नहीं चल पाया है। 


जमानत पर रिहा हुआ था इरपा

दिसंबर 2016 में नक्सलियों ने  सुरजागड़ पहाड़ी पर तकरीबन 86 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में इरपा उसेंडी के खिलाफ एटापल्ली पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया। 14 फरवरी 2017 को इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया। 27 मार्च 2017 को लह जमानत पर रिहा हुआ। इरपा  पेरमिली दलम कमांडर साईंनाथ उर्फ दोलेश आत्राम की मौसी का बेटा है। यह जानकारी पुलिस ने दी।


नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए जिला पुलिस को भारी सफलता

इससे पहले जर्मनटोला जंगल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवानों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से बम विस्फोट किया गया था। इसके बाद दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक नक्सली घायल हो गया। जर्मनटोला गांव एटापल्ली के गट्टा (जां) पुलिस सहायता केंद्र के तहत आता है। इस घटना में पुलिस टीम में से किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा था। मुठभेड़ में घायल नक्सली को उसके साथी नक्सली लेकर जंगल की ओर फरार हो गए थे। पिछले कुछ माह से नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए जिला पुलिस को भारी सफलता मिली है। 15 सिंतबर को धानोरा तहसील के भेंडीकन्हार जंगल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें एक महिला नक्सली ढेर हो गई थी। इसके अलावा जुलाई माह में भी जिला पुलिस के जवानों ने तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया था। पुलिस जवानों द्वारा निरंतर चलाए जा रहे अभियान के कारण जिले में नक्सली गतिविधियां काफी कम हो गई हैं।

Created On :   31 Jan 2018 5:28 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story