बीड़ में मराठा समुदाय का मोर्चा, सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम

Maratha community front in Beed, one month ultimatum to government
बीड़ में मराठा समुदाय का मोर्चा, सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम
बीड़ में मराठा समुदाय का मोर्चा, सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम

डिजिटल डेस्क, बीड़। एक मराठा लाख मराठा का नारा लगाते हुए विधायक सुरेश धस ने मंत्री विजय वडेट्टीवार पर निशाना साधा। धस ने कहा कि वडेट्टीवार कहते हैं कि जो आयोग मराठा समुदाय के लिए है, वो फर्जी है। इस पर धस ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वडेट्टीवार हमारे जिले में आकर तो दिखाएं। धस ने कहा कि पिछले दो साल में सरकार ने सभी रियायतें बंद कर दी हैं और सभी को मुसीबत में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि यदि महीनेभर में आरक्षण का फैसला नहीं हुआ, तो फिर बड़ा मोर्चा निकाला जाएगा। 

आरक्षण की मांग को लेकर भारतरत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर चौक से मोर्चे की शुरुआत हुई। जहां से मोर्चा मालिवेस और धोंडीपुरा कारंजा होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज चौंक पर पहुंचा, इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय के सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

राज्य सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा गया कि मराठा समुदाय का आरक्षण आदालत में नहीं टिक सका। जिसके बाद राज्य सरकार को कोर्ट में मराठा समुदाय का पक्ष लेना चाहिए और जल्द से जल्द आरक्षण दिलाना चाहिए। इसी मांग के साथ अन्य मांगों को लेकर विधायक सुरेश धस ने 11 बजे मोर्चा निकाला।

 

Created On :   28 Jun 2021 1:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story