बदरीले मौसम से पारा गिरा, फिर बढ़ी सर्दी , हो सकती है हल्की बारिश

Mercury dropped due to bad weather, then winter increased, light rain may occur
बदरीले मौसम से पारा गिरा, फिर बढ़ी सर्दी , हो सकती है हल्की बारिश
बदरीले मौसम से पारा गिरा, फिर बढ़ी सर्दी , हो सकती है हल्की बारिश

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। विदर्भ में फिर ठंड बढ़ गई है। बदरीले मौसम से पारा गिरने के कारण सर्दी बढ़ने की जानकारी मौसम विभाग दे रहा है।  गुरुवार-शुक्रवार को भले ही न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा गया, लेकिन शनिवार को विदर्भ के साथ ही नागपुर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 4 फरवरी को भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम खुलने से न्यूनतम पारा गिरने के कारण सर्दी बढ़ गई है।

 दिन भर चलीं ठंडी हवाएं शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की कमी के कारण अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान स्थिर होने के कारण 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। गुरुवार-शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक जैसा रहा और मौसम में ठंडक घुली रही। रात के अलावा दिन में भी ठंडी हवाएं चलीं। हवाओं ने अपना रुख दक्षिण कर लिया है, इससे बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जो विदर्भ के साथ-साथ नागपुर में कुछ स्थानों पर बारिश करवा सकती है। 4 फरवरी को एक बार फिर हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान अासमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम खुलने से सर्दी बढ़ने की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।

Created On :   1 Feb 2020 8:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story