राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

Meteorological Department gave rain warning in different parts of the state
राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी
सावधान ! राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते राज्य के कुछ हिस्सों में अगले चार-पांच दिनों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 15 से 19 नवंबर के बीच कोकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा के कई इलाकों में बरसात होगी। हालांकि विदर्भ में मौसम समान्य बना रहने का अनुमान है। इसके अलावा मुंबई और ठाणे समेत आसपास के इलाकों में मंगलवार से गुरूवार तक बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। जिसमें बीड़,लातूर, नांदेड, अहमदनगर, उस्मानाबाद, सोलापुर, कोल्हापुर, सांगली, सातारा, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ और पुणे जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो एलर्ट जारी किया है। इसके अलावा परभणी और हिंगोली जिलों के कुछ इलाकों में भी बरसात का अनुमान है। मौसम विभाग के अधिकारी केएस होसलिकर ने बताया कि अगले 24 घंटों में पूर्व-मध्य अरब सागर में दक्षिण महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है जिसके चलते तेज हवाओं और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बरसात होती। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिधंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। हवाओं और बरसात के साथ राज्य में तापमान के गिरावट और ठंड बढ़ने का भी अनुमान है।   

 

Created On :   15 Nov 2021 4:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story