मेट्रो ट्रेन महिला चालकों का किया सत्कार

Metro train women drivers were felicitated
 मेट्रो ट्रेन महिला चालकों का किया सत्कार
नागपुर  मेट्रो ट्रेन महिला चालकों का किया सत्कार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महिलाएं अपने काम के प्रति जागरूक और निष्ठावान होती है। यह विचार महा मेट्रो के कार्यकारी संचालक उदय बोरवणकर ने बतौर अतिथि व्यक्त किए। वे शंकर नगर मेट्रो स्टेशन पर आयोजित विश्व महिला दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। चित्पावन ब्राह्मण संघ तथा श्री परशुराम अर्बन क्रेडिट को-ओप. सोसायटी की ओर से संयुक्त रूप से महिला ट्रेन ऑपरेटर का सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रेन ऑपरेटर आरती जैस्वाल, हीना सिंघनजुडे, प्राची हटवार, कांचन ठाकरे, आंचल मानकर, अंजली तालेवार, रोशनी जवाले, कविता गोंडी, हर्षदा सुरडकर का सत्कार रोहिणी चितलेे, चैतन्य भावे, युक्ति आकांत, माधुरी घाटोले, नयना देशपांडे, प्रिया बनकर, पंकजा भागवत, वर्षा परांजपे आदि ने किया। श्री बोरवणकर ने बताया कि मेट्रो में 45 प्रतिशत महिलाएं कार्य कर रही हैं। संचालन डॉ. संगीता घारपुरे ने किया। आभार विनय निजसुरे ने माना। 

मेट्रो भवन में महिला दिन : महा मेट्रो की सहायक महाप्रबंधक (कानून) कुमकुम मिश्रा ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अद्वितीय हैं। वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेट्रो भवन में आयोजित समारोह में बोल रही थी। महा मेट्रो के नागपुर एवं पुणे मेट्रो रेल परियोजना में कार्यरत महिला अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दे रही हैं तथा मेट्रो रेल परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है। कई चुनौती पूर्ण पदों पर भी महिलाएं काफी सक्षमता से काम कर रही हैं और उनके काम की छाप उनके कार्य में झलकती है। योगदान महा मेट्रो की सफलता में महिलाओ का भी अहम योगदान हैं। महिलाओं के रूप में महिलाएं समाज, देश, शहर और परिवार में बहुत योगदान देती हैं। उनके समूह में एक सकारात्मक बदलाव भी हो रहा है। कुमकुम मिश्रा ने महिला कर्मचारियों से इस संकल्प के साथ काम करने की अपील की कि वे किसी से कम नहीं हैं।  महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ बृजेश दीक्षित ने मेट्रो में कार्यरत  महिलाओं के कार्य की सराहना की।

Created On :   10 March 2023 10:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story