औरंगाबाद में 5500 घरों के लिए म्हाडा निकलेगी लॉटरी, 864 फ्लैट के लिए ऑनलाइन लॉटरी

MHADA lottery will come out for 5500 houses in Aurangabad, online lottery for 864 flats
औरंगाबाद में 5500 घरों के लिए म्हाडा निकलेगी लॉटरी, 864 फ्लैट के लिए ऑनलाइन लॉटरी
औरंगाबाद में 5500 घरों के लिए म्हाडा निकलेगी लॉटरी, 864 फ्लैट के लिए ऑनलाइन लॉटरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्रविकास प्राधिकरण (म्हाडा) के औरंगाबाद मंडल ने शहर के चिखलठाणा, नक्षत्रवाडी और ऑरिक सिटी में 5 हजार 500 किफायती फ्लैट काप्रारूप को तैयार किया है। इन तीनों गृह निर्माण परियोजनाओं का शुभारंभ जल्द होगा। इससे औरंगाबाद वासियों को म्हाडा के जरिए किफायती घर उपलब्ध हो सकेगा। प्रदेश के गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने यह जानकारी दी। गुरुवार को आव्हाड के हाथों म्हाडा औरंगाबाद मंडल के माध्यम से औरंगाबाद शहर व जिले की विभिन्न गृहनिर्माण योजना के 864 फ्लैट वितरण के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। आव्हाड के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री तथा औरंगाबाद के पालक मंत्री सुभाष देसाई और गृहनिर्माण राज्यमंत्री सतेज पाटील मौजूद थे। आव्हाड ने कहा कि म्हाडा के माध्यम से निजी विकासकों के साथ संयुक्त भागीदारी परियोजना के जरिए किफायती मकान तैयार करने के लिए सरकार प्रयासरत है। जबकि औरंगाबाद के पालक मंत्री देसाई ने कहा कि लोगों को किफायती दरों पर फ्लैट उपलब्ध कराने के लिए महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के माध्यम से म्हाडा को वालुंज (तिसगांव) में 13 हेक्टर जमीन उपलब्ध कराने का प्रयास है। 

864 फ्लैट के लिए आए थे 8 हजार 226 आवेदन

म्हाडा औरंगाबाद मंडल की लॉटरी के लिए 1 मार्च 2021 से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके तहत 8 हजार 226 आवेदन आए थे। इसके तहत 864 फ्लैट के वितरण के लिए लॉटरी निकाली गई। म्हाडा औरंगाबाद मंडल ने बताया कि प्रतीक्षा सूची और लॉटरी न लगने वाले आवेदनकर्ताओं का अनामत राशि उनके बैंक खाते में 24 जून तक वापस कर दी जाएगी। 
 

Created On :   10 Jun 2021 3:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story