चूल्हे में नहीं पकेगा मिड-डे मील , स्कूलों को मिलेंगे गैस कनेक्शन

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
चूल्हे में नहीं पकेगा मिड-डे मील , स्कूलों को मिलेंगे गैस कनेक्शन

डिजिटल डेस्क शहडोल । जिलेभर के स्कूलों में अगले माह से मिड-डे मील चूल्हे में नहीं पकेगा। सभी स्कूलों को गैस कनेक्शन दिलवाए जा रहे हैं। इसके लिए 6-6 हजार रुपए स्कूलों को जारी कर दिए गए हैं। सभी को इस माह के अंत तक सिलेंडर उठाने के लिए निर्देशित किया गया है।   जिले के 2118 स्कूलों में मिड-डे मील योजना का संचालन होता है। इनमें से 628 स्कूलों में ही अभी तक गैस से खाना बनाया जा रहा था। बाकी स्कूलों में चूल्हे पर मध्याह्न भोजन बनता था। शासन स्तर से सभी स्कूलों में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश थे। पिछले दिनों बचे हुए सभी 1490 स्कूलों को गैस सिलेंडर और चूल्हे खरीदने के लिए छह-छह हजार की राशि जारी कर दी गई है। सभी से एक सप्ताह के भीतर सिलेंडर उठाने को कहा गया था। 50 फीसदी ने सिलेंडर उठा भी लिया है। 
बीआरसी से मांगी थी सूची
मिड-डे मील योजना के प्रभारी पी सतपुते ने बताया कि संबंधित बीआरसी से स्कूलों की सूची मांगी गई थी। उनके अधीन आने वाले कितने स्कूलों में गैस नहीं है। उनके नजदीकी कौन सी एजेंसी है। सूची आने के बाद संबंधित स्कूलों को राशि जारी कर दी गई है। इसमें निकटतम एजेंसी से गैस लेने के निर्देश हैं। अगर किसी को गैस एजेंसी दूर पड़ता है तो वह इसमें बदलाव भी करवा सकता है। 
होती थी परेशानी
चूल्हे में मिड-डे मीन बनाने से कई तरह की परेशानी होती थी। एक तो धुएं के कारण पर्यावरण प्रदूषित होता था। वहीं बारिश होने पर भोजन बनाने में बहुत समय लगता था। स्कूलों में भट्टी जलने से हादसे का खतरा भी बना रहता था। अगले माह से यह दिक्कत नहीं होगी। सभी 2118 स्कूलों में अब गैस से भोजन बनेगा। सिलेंडर रीफिल कराने की जिम्मेदारी संबंधित स्वसहायता समूह की होगी।
 

Created On :   24 Sep 2019 12:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story