पुणे में दो जगहों पर गाड़ियों की तोड़फोड़, रहवासियों में दहशत

miscreants pelted stones on 17 vehicles,  at two places of pune
पुणे में दो जगहों पर गाड़ियों की तोड़फोड़, रहवासियों में दहशत
पुणे में दो जगहों पर गाड़ियों की तोड़फोड़, रहवासियों में दहशत

डिजिटल डेस्क, पुणे। सोमवार तड़के कुछ बदमाशों ने पिंपरी चिंचवड़ इलाके की दो जगहों पर 17 वाहनों पर पथराव किया। साथ हही वाहनों में तोड़फोड़ को अंजाम दिया। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। तड़फोड़ करने वाले कौन थे। इसके बारे में अबतक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार देर रात एक बजे से तड़के पांच बजे के बीच छह बदमाशों ने थेरगांव की अशोका सोसायटी, आनंद अस्पताल औरर मोरेश्वर कॉलनी में दुपहिया और चार पहिया वाहनों को निशाना बनाया। इस दौरान 10 वाहनों की तोड़फोड़ की गई।

विराट-अनुष्का ने की बड़ी गलती, अब करनी पड़ सकती है दोबारा शादी

पिछले साल भी हुई थी वारदात

वारदात की जानकारी मिलते ही वाकड़ पुलिस का दस्ता मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने वाहनों का पंचनामा कर इलाके में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगलना शुरु कर दिया। जिसकी मदद से जांच की जा रही है। वहीं पिंपरी स्थित संत तुकारामनगर में कुल सात वाहनों की तोड़फोड़ की गई है। यहां पर नशेड़ियों नेे घटना को अंजाम दिया होगा, ऐसा अंदाजा पुलिस ने लगा रही है। घटना की जांच पिंपरी पुलिस कर रही है। पिछले साल पुणे, पिंपरी चिंचवड़ इलाकों में वाहन तोड़फोड़ करने की दर्जनों घटनाएं हुई थीं। अब नए वर्ष में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जिस कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

तोड़फोड़ की घटना से रहवासी खासे परेशान
नए साल के  शुरुआती दिनों में तोड़फोड़ की घटना से रहवासी खासे परेशान है। वारदात के दौरान उनका काफी नुक्सान हुआ। वाहनों को बुरी तरह तोडा गया। इसके बाद से सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस आरोपियों तक जल्द से जल्द पहुंचेगी। फिल्हाल मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। 

Created On :   8 Jan 2018 6:40 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story