- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- विधायक बच्चू कडू ने अपने ही...
विधायक बच्चू कडू ने अपने ही कार्यकर्ता को जड़ दिया तमाचा!

By - Bhaskar Hindi |28 Sept 2022 4:22 PM IST
विवाद विधायक बच्चू कडू ने अपने ही कार्यकर्ता को जड़ दिया तमाचा!
डिजिटल डेस्क, अमरावती. विधायक बच्चू कडू ने अपने ही कार्यकर्ता पर तमाचा जड़ दिया। बुधवार को सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया। विधायक कडू के निर्वाचन क्षेत्र में फिलहाल विकास कार्य शुरू है। लगभग 200 करोड़ के विकास कामों की योजना उन्होंने घोषित की है। इसी में एक रास्ते के काम के संदर्भ में अचलपुर तहसील के गणोजा गांव का दौरा करते समय एक कार्यकर्ता और एक व्यक्ति में विवाद शुरू था। इसी को लेकर कार्यकर्ता को समझाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन वह अपनी जीद पर अड़ गया। पुलिस के सामने ही विधायक ने उस पर तमाचा जड़ दिया। हालांकि इस बात से विधायक बच्चू कडू ने इनकार किया है और कहा है कि मुझे विरोधियों द्वारा बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
Created On :   28 Sept 2022 9:52 PM IST
Next Story