सुशांत सिंह के बैंक खाते से रिया के खाते में गया था पैसा, मुंबई में खरीदी है संपत्ति 

Money transferred to Riyas account from Sushant Singhs bank account, bought property in Mumbai
सुशांत सिंह के बैंक खाते से रिया के खाते में गया था पैसा, मुंबई में खरीदी है संपत्ति 
सुशांत सिंह के बैंक खाते से रिया के खाते में गया था पैसा, मुंबई में खरीदी है संपत्ति 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। रिया से पूछताछ से पहले कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई है जिससे अभिनेत्री की मुश्किलें बढ़ सकती है। छानबीन में खुलासा हुआ है कि सुशांत के दो बैंक खातों से रिया के खातों में पैसे भेजे गए हैं। सुशांत के जिन खातों से  पैसे भेजे गए हैं वह कोटक महिंद्रा  और एचडीएफसी बैंक में हैं। साथ ही यह भी पता चला है कि पिछले कुछ महीनों में ही रिया ने दो बड़ी संपत्तियां खरीदी हैं। इनमें से एक फ्लैट मुंबई के खार इलाके में रिया के नाम जबकि दूसरा फ्लैट उनके पिता के नाम नई मुंबई में खरीदा गया है। इन संपत्तियों की कीमत 10 करोड़ से ज्यादा बताई जा रहीं है। प्रवर्तन निदेशालय ने रिया से इन संपत्तियों से जुड़े कागजात मांगे हैं। ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की रिया के पास इतने पैसे कहां से आए जबकि फिल्मों में फिलहाल उन्हें अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली है और आयकर रिटर्न्स में उन्होंने अपनी कमाई 14-15 लाख बताई थी।

ईडी इस बात का पता लगाएगी कि इन संपत्तियों की खरीदारी के लिए पैसों का भुगतान कैसे किया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को रिया के करीबी सैमुअल मिरिंडा से पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने रिया को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है लेकिन रिया ने अब तक अपना जवाब नहीं भेजा है, इसलिए फिलहाल साफ नहीं है कि वह ईडी के सवालों के जवाब देने के लिए जांच एजेंसी के दफ्तर जाएंगी या नहीं। आशंका इस बात की है कि रिया फ़िलहाल ईडी के सामने पेश नहीं होंगी। उन्होंने बिहार में दर्ज एफआईआर  को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दायर कर रखी है, उसके फैसले के इंतजार के बहाने वे पूछताछ से बचने की कोशिश कर सकतीं हैं।  
 
 

Created On :   6 Aug 2020 3:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story