नागपुर में कोरोनाा संक्रमितों से ज्यादा हुए डिस्चार्ज, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

More discharges from Corona infected in Nagpur, know - latest figures of Vidarbha
नागपुर में कोरोनाा संक्रमितों से ज्यादा हुए डिस्चार्ज, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े
नागपुर में कोरोनाा संक्रमितों से ज्यादा हुए डिस्चार्ज, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को जिले में संक्रमितों की संख्या कम रही। हालांकि इसका एक कारण जांच के नमूनों में कमी भी है। लेकिन एक राहत बात जरूर है कि रविवार को कुल संक्रमितों के आंकड़े से अधिक मरीज डिस्चार्ज हुए। रविवार को जिले में 5921 मरीज स्वस्थ हुए। साथ ही 5852 नए संक्रमित मिले। सोमवार को 18997 नमूनों की जांच की गई। एक दिन पहले रविवार होने के कारण जांच कम हुई। सबसे ज्यादा जांच मेयो की लैब में की गई है। मेयो में 2112 नमूनों की जांच की गई। नए मरीजों में एम्स में 567, मेडिकल में 572, मेयो में 731, नीरी में 64, नागपुर विश्वविद्यालय में 149, निजी लैब में 3627 और एंटीजन में 142 नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुल संक्रमितों की संख्या 379980 हो गई है। सोमवार को जिले में 89 लोगों की मौत हुई। इसमें 54 शहर, ग्रामीण में 25 और जिले के बाहर के 10 लोग शामिल हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कुल मृतकों की संख्या 7025 हो गई है। सोमवार को 5921 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 295617 पहुंच गई है। रिकवरी दर 77.80% है। वर्तमान में 77338 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 30437 मरीज ग्रामीण और 46901 शहर के हैं। इनमें से 62570 होम आइसोलेट हैं। 14768 कोविड केयर सेंटर, निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

यवतमाल और वर्धा में नियंत्रण से बाहर हुआ कोरोना 

विदर्भ के सात जिलों में यवतमाल और वर्धा में बड़ी संख्या में नए मरीज पाए जाने के साथ ही मृतकों का आंकड़ा भी दिन-ब-दिन बढ़ता ही दिखाई दे रहा है। हर दिन इन जिलों में मृतकों और नए मरीजों की संख्या के रिकार्ड टूट रहे हैं। दूसरी ओर गोंदिया, भंडारा और गड़चिरोली जिले में हालात काफी हद तक सुधरने लगे हैं। इनमें से भंडारा और गड़चिरोली जिले में सोमवार को नए मरीजों की अपेक्षा स्वस्थ होनेवालों की संख्या अधिक रही। 

सोमवार को यवतमाल जिले में एक ही दिन 1323 लोग संक्रमित पाए गए जबकि 45 लोगों की जान चली गई। 803 लोग स्वस्थ भी हुए। वर्धा जिले में भी 24 घंटे के भीतर 37 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया तथा 716 नए मरीज भी पाए गए। साथ ही 652 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। अमरावती जिले में भी 10 लोगों की मृत्यु के साथ 869 नए मरीज मिले हैं। 680 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है। चंद्रपुर जिले में 1300 लोगों ने कोरोना को मात दी जबकि 23 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। 1529 नए मरीज भी मिले हैं। गड़चिरोली जिले में 13 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई तथा 272 लोग संक्रमित पाए गए। 447 मरीज स्वस्थ भी हुए। गोंदिया में 578 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए तथा 603 नए मरीज भी मिले हैं। 17 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। भंडारा जिले में सोमवार को 732 लोग संक्रमित पाए गए, 22 की मृत्यु हो गई जबकि 1372 लोग ठीक होकर घर लौट गए। 

एक ही दिन मां-बेटे की कोरोना से मौत 

चंद्रपुर जिले की गोंडपिपरी तहसील अंतर्गत नंदवर्धन में एक ही दिन मां-बेटे की कोरोना लील गया। कौशल्याबाई भोयर (70) तथा दिवाकर भोयर (51) का अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा था। जहां दोनों की मृत्यु हो गई।

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 28 मृत, 1,712 नए पॉजिटिव

अकोला में सोमवार 16 की मौत हुई। 371 नए मरीज मिले, जिससे संक्रमितों की तादाद 38,043 हो गई है। 737 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। 5,615 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में सोमवार को 8 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 983 नए पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्या 60,062 हो गई है। 1,006 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक हो चुके लोगों की तादाद 53,015 हो गई है। 6,666 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में सोमवार को 4 मरीजों की मौत हुई। 352 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमित 25,396 हो गए। 620 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वालों की संख्या 21,156 पर पहुंच गई है। 3,816 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है।
 

Created On :   26 April 2021 3:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story