गोटमार मेले में तनावपूर्ण स्थिति के बीच पत्थरबाजी में 190 से अधिक घायल, 3 गंभीर

More than 190 injured, 3 critical in stone pelting amid tense situation at Gotmar fair
गोटमार मेले में तनावपूर्ण स्थिति के बीच पत्थरबाजी में 190 से अधिक घायल, 3 गंभीर
परंपरागत गोटमार मेले में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे गोटमार मेले में तनावपूर्ण स्थिति के बीच पत्थरबाजी में 190 से अधिक घायल, 3 गंभीर

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। पांढुर्ना और सावरगांव के बीच जाम नदी में शनिवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुए गोटमार मेले जमकर पत्थर बाजी हुई। दोपहर 3.20 बजे तक 190 से अधिक लोग लहूलुहान हुए। जिसमें पांढुरना तरफ के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों का इलाज जारी है।  पांढुर्ना और सावरगांव के बीच खेले जाने वाले इस खूनी खेल को रोकने में प्रशासन नाकाम रहा। इसके पूर्व मेले का स्वरूप बदलने प्रशासन ने तमाम प्रयास किए, लेकिन सफलता नही मिली। 

शराब के शौकीन युवा वर्ग बड़ी संख्या में यहां खिलाड़ी के रूप में नजर आए। प्रशासन की बंदिशों के बावजूद जाम नदी के दोनों ओर बसे पांढुरना बस्ती और सावरगांव में खिलाड़ियों ने पहले ही पत्थर एकत्रित कर लिए थे। नदी में पानी होने के बावजूद दोनों ओर से पत्थर फेंके गए। प्रशासन के आला अधिकारी की मौजूदगी में यह जारी है। 

दोनों ओर मेडीकल कैंपो में चल रहा घायलों का इलाज

पांढुरना बस्ती और सावरगांव में पत्थरबाजी में घायलों के इलाज के लिए मेडिकल कैंप में डॉक्टरों की टीम तैनात है। टीम घायलों का इलाज कर रही है। सबसे ज्यादा पांढुरना के खिलाड़ी इस खेल में जख्मी हुए है।
 

Created On :   27 Aug 2022 5:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story