नागपुर स्टेशन पर अटेंड होते हैं सबसे अधिक डॉक्टर कॉल , तीन माह में 395 यात्री ट्रेन में हुए बीमार  

Most doctor calls attend nagpur station, 395 passengers sick in three months
नागपुर स्टेशन पर अटेंड होते हैं सबसे अधिक डॉक्टर कॉल , तीन माह में 395 यात्री ट्रेन में हुए बीमार  
नागपुर स्टेशन पर अटेंड होते हैं सबसे अधिक डॉक्टर कॉल , तीन माह में 395 यात्री ट्रेन में हुए बीमार  

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्य रेल नागपुर मंडल के नागपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना 125 गाड़ियां गुजरती हैं। जिसमें हर दिशाओं से आने वाले हजारों यात्री यात्रा करते हैं। कई बार ट्रेनाें में यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है। ऐसे में यात्री टीटी से संपर्क कर अगले स्टेशन पर डॉक्टर कॉल के लिए सूचित करते हैं। जहां पर ट्रेन को रोक कर प्राथमिक उपचार देते हैं। दूसरे मंडलों के स्टेशनों की तुलना में सबसे ज्यादा डॉक्टर कॉल नागपुर स्टेशन पर अटेंड किए जाते हैं। स्टेशन पर प्रतिदिन 3 से 6 डॉक्टर काॅल अटेंड किए जाते हैं।

क्या होता है डॉक्टर कॉल
ट्रेन में यदि किसी यात्री का स्वास्थ्य बिगड़ता है तो यात्री टीटी या ट्रेन में मौजूद कंडक्टर को सूचित करते हैं। टीटीई या कंडक्टर कंट्रोल रूम को सूचित करते हैं। जिसमें यात्री का पीएनआर नंबर, सीट नंबर, यात्री का नाम और क्या समस्या है यह जानकारी होती है। कंट्रोल रूम से यह जानकारी डिप्टीएसएस को दी जाती है साथ ही ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने का समय भी बताया जाता है। इसके बाद ट्रेन पहुंचने के पहले 5 मिनट पहले एक बार और रिमाइंडर दिया जाता है। जानकारी के अनुसार डॉक्टर ट्रेन पहुुंचने से पहले तैयारी करते हैं, यदि समस्या ज्यादा है तो एंबुलेंस भी बुलाई जाती है। ट्रेन आने के बाद डॉक्टर मरीज की जांच करते हैं। तब तक ट्रेन को रोका जाता है। यदि समस्या अधिक नहीं होती तो प्राथमिक उपचार और दवाई देकर फिर से यात्री को ट्रेन में भेज दिया जाता है। यदि समस्या अधिक हो तो डॉक्टर निजी या सरकारी अस्पताल जाने का परामर्श देता है, इमरजेंसी होने पर रेलवे की एंबुलेंस ही अस्पताल ले जाती है।

प्रतिदिन करीब 3 से 6 लोगों को पड़ती है जरूरत 
नागपुर स्टेशन पर रोजाना औसतन 3 से 6 डॉक्टर कॉल आते हैं। जानकारी के अनुसार 2019 नवंबर माह में 112 और दिसंबर में 176 डॉक्टर कॉल आए थे, जिनमें सभी अटेंड किए गए। जनवरी में सोमवार तक 107 डॉक्टर कॉल अटेंड किए गए। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे स्टेशनों की तुलना में नागपुर स्टेशन पर सबसे ज्यादा डॉक्टर कॉल अटेंड किए जाते हैं। कई बार अगले स्टेशन पर डॉक्टर मिलेगा, ऐसा बोलकर डॉक्टर कॉल अटेंड नहीं किए जाते, लेकिन नागपुर स्टेशन पर हर कॉल अटेंड किया जाता है।

दूसरे स्टेशनों की तुलना में सबसे ज्यादा डॉक्टर कॉल नागपुर स्टेशन पर अटेंड किए जाते हैं। साथ ही कोई कॉल मिस नहीं किया जाता।
- एस.जी. राव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक, मध्य रेल नागपुर मंडल

Created On :   21 Jan 2020 8:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story