जमीनी विवाद पर सास और बहु पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

Mother-in-law and daughter-in-law attacked with ax on ground dispute, condition critical
जमीनी विवाद पर सास और बहु पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर
जमीनी विवाद पर सास और बहु पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर


डिजिटल डेस्क  छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा के ग्राम रिछेड़ा की एक बुजुर्ग महिला और उसकी बहु पर  रिश्तेदारों ने जमीनी विवाद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों परिवारों में लम्बे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। वृद्धा की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार रिछेड़ा निवासी राजकुमार मर्सकोले ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे चाचा सोहनशा मर्सकोले और उसका बेटा  शंभूदयाल मर्सकोले कुल्हाड़ी लेकर उसके घर में घुस गए। घर पर मां चमरीबाई पति सोहनलाल मर्सकोले (65) और पत्नी 30 वर्षीय राजकुमारी मर्सकोले थी। गाली गलौच करते हुए चाचा और उसके बेटे ने मां और पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि  कुल्हाड़ी से किए गए वार से मां चमरीबाई को गंभीर चोटें आई है। वहीं पत्नी राजकुमारी को भी चोटें आईं है। जिन्हें इलाज के लिए अमरवाड़ा अस्पताल लाया गया। यहां से मां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं इस विवाद में शंभूदयाल मर्सकोले के सिर पर गंभीर चोट है। पुलिस ने बताया कि जमीनी विवाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी और पत्थर से हमला किया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

 

Created On :   5 Nov 2019 9:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story