सास और पति की प्रताडऩा से परेशान विवाहिता ने की आत्म हत्या, मामला दर्ज

Mother-in-law harassed by mother-in-law and husbands harassment commits suicide, case registered
सास और पति की प्रताडऩा से परेशान विवाहिता ने की आत्म हत्या, मामला दर्ज
सास और पति की प्रताडऩा से परेशान विवाहिता ने की आत्म हत्या, मामला दर्ज


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। महिला सशक्तिकरण के इस दौर में जिले में महिला उत्पीडऩ थमने का नाम नहीं ले रहा है। दहेज देना और लेना दोनों अपराध है इसके बाद भी रूढ़ीवादी परम्परा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दहेज के लिए प्रताडऩा का एक मामला बड़कुही में सामने आया। दहेज के लिए विवाहिता को इतनी प्रताडऩा दी कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं दूसरा मामला बिछुआ के ग्राम डोंगरगांव खमरा का है। यहां पति की प्रताडऩा से परेशान पत्नी ने स्वयं पर मिट्टी छिड़ककर आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों प्रकरणों में विवाहिताओं को प्रताडऩा देने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
फंदे पर झूली विवाहिता, पति व सास पर मामला दर्ज-
बड़कुही की 22 वर्षीय निकिता शमशेर ने बीती 15 फरवरी को फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि तीन साल पूर्व निकिता का सन्नी पिता बसंत शमशेर से विवाह हुआ था। शादी के बाद से पति सन्नी  व सास मायके से दहेज में रुपए लाने का दबाव बनाते हुए विवाद करते थे। चौकी प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि मृतिका के दूसरे पुत्र का जन्म निजी क्लीनिक में होने पर पति और सास उससे इलाज के लिए मायका से रुपए लाने का दबाव भी बना रहे थे। लगातार दी जा रही प्रताडऩा से तंग आकर निकिता ने बीती 15 फरवरी को फांसी लगाकर जान दे दी। जांच के बाद मृतिका के पति और सास के खिलाफ धारा 304 बी, 498, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महिला ने स्वयं को आग लगाकर दी थी जान-
- बिछुआ के डोंगरगांव खमरा निवासी महिला ने पति की प्रताडऩा से तंग आकर स्वयं पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। आग में झुलसी महिला की मौत हो गई थी। बिछुआ टीआई रमजू उईके ने बताया कि बीती 20 फरवरी को 34 वर्षीय गीता साहू ने स्वयं पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि पति घनश्याम साहू पारिवारिक बातों को लेकर अक्सर गीता से विवाद कर शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा देता था। इसी प्रताडऩा से तंग आकर गीता साहू ने आत्महत्या की थी। जांच के बाद घनश्याम साहू के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।

Created On :   21 Feb 2021 4:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story