- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अकोला में पकड़ा गया सास का हत्यारा,...
अकोला में पकड़ा गया सास का हत्यारा, पत्नी को भी किया था घायल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। आसेगांव पूर्णा थाना क्षेत्र में आने वाले टाकरखेड़ा पूर्णा ग्राम में अपनी सास को मौत के घाट उतारकर और पत्नी काे गंभीर रूप से घायल करने के बाद फरार हुए दामाद को पुलिस के दल ने अकोला से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बता दें कि दर्यापुर पेठ निवासी स्नेहलता दिनेश बोरखडे नामक विवाहिता अपनी मां रुख्माबाई विनायक इंगले (50) की तबीयत खराब रहने से 18 जनवरी को टाकरखेड़ा पूर्णा ग्राम मायके आई हुई थी। शुक्रवार को स्नेहलता का पति दिनेश भानूदास बाेरखडे (35) अपनी पत्नी को लेने मायके आया था, लेकिन मां की तबीयत ठीक न रहने से स्नेहलता ने अपने पति को साथ चलने से इंकार कर दिया। इस बात पर से उपजे विवाद के चलते दिनेश ने संतप्त होकर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। तभी बीचबचाव करने के लिए रुख्माबाई इंगले गईं तो दिनेश ने अपनी सास पर कातिलाना हमला कर दिया।
हमले में रुख्माबाई की मौत हो गई। जबकि स्नेहलता बोरखडे पर जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दिनेश बोरखडे फरार हो गया था। आसेगांव पुलिस के दल ने आराेपी की सरगर्मी से तलाश करते हुए जानकारी के आधार पर उसे शुक्रवार की देर रात अकोला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
Created On :   30 Jan 2022 4:57 PM IST