यवतमाल-उस्मानाबाद में शुरु लहाने कृषि समृद्धि योजना होगी बंद

Motiramji lahane Krishi Samrudhi project for Yavatmal-Osmanabad district will close
यवतमाल-उस्मानाबाद में शुरु लहाने कृषि समृद्धि योजना होगी बंद
यवतमाल-उस्मानाबाद में शुरु लहाने कृषि समृद्धि योजना होगी बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के किसान आत्महत्याग्रस्त यवतमाल और उस्मानाबाद जिले में  शुरू मोतीरामजी लहाने कृषि समृद्धि परियोजना को बंद करने का फैसला राज्य सरकार ने किया है। इसको इसी आर्थिक वर्ष 2018-19 से बंद कर दिया जाएगा। शुक्रवार को राज्य सरकार के कृषि विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। 

सरकार का कहना है कि यवतमाल और उस्मानाबाद जिले को नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना में शामिल किया गया है। कृषि समृद्धि परियोजना और कृषि संजीवनी परियोजना की मूल संकल्पना एकात्मिक खेती विकास पर आधारित है। इसके मद्देनजर सरकार ने एक लक्ष्य वाली दो परियोजनाओं में से एक को बंद करने का फैसला किया है।

राज्य सरकार ने खेतों में फसल नहीं होने, किसानों के कर्ज में डूबने व अन्य कारणों से हो रही किसान आत्महत्या के मद्देनजर विदर्भ और मराठवाड़ा के 14 जिलों को किसान आत्महत्याग्रस्त घोषित किया है। यवतमाल और उस्मानाबाद में बढ़ती किसान आत्महत्या को देखते हुए कृषि विकास और प्रचलित योजनाओं को एक साथ मिलाकर पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में 4 जून 2016 को यवतमाल और उस्मानाबाद जिले में कृषि समृद्धि परियोजना शुरू की गई थी।

परियोजनाओं के लाभार्थी आर्थिक रूप से कमजोर किसान हैं। इसके अलावा 14 जिलों में किसानों की समस्याओं पर मात करने के लिए विश्व बैंक की मदद से कृषि संजीवनी परियोजना शुरू की गई है। इस परियोजना को साल 2024 तक चलाया जाएगा। 

Created On :   31 Aug 2018 9:05 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story