- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अहमदनगर का विभाजन कर नया संगमनेर...
अहमदनगर का विभाजन कर नया संगमनेर जिला बनाने को लेकर जारी आंदोलन वापस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अहमदनगर का विभाजन करके नया संगमनेर जिला बनाने की मांग को लेकर जारी आंदोलन को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अपील के बाद वापस ले लिया गया है। यह आंदोलन संगमनेर जिला कृति समिति के नेतृत्व में बीते 45 दिनों से चल रहा था। आंदोलन के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने कृति समिति के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए बुलाया था। गुरुवार को राज्य अतिथिगृह सह्याद्री में कृति समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस बैठक के बाद कृति समिति ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए जिले बनाने के लिए सरकार ने समिति गठित की है। समिति के पास उपलब्ध जानकारी के आधार पर भौगोलिक और जनसंख्या की दृष्टि से अध्ययन शुरू है। यह समिति जिला विभाजन करते समय विशिष्ट स्थलों, क्षेत्र की भौगोलिक रचना व जनसंख्या, प्रशासनिक सुविधा का विचार करते रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद सरकार जिले के विभाजन के बारे में उचित फैसला करेगी। मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में विधानसभा विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे-पाटील, विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर तांबे, संगमनेर की नगराध्यक्ष दुर्गाताई तांबे समेत कृति समिति के सर्वदलीय सदस्य मौजूद थे।
Created On :   17 May 2018 7:26 PM IST