मुंबई के गोखले पुल हादसे में घायल महिला की मौत

Mumbai Gokhle bridge collapse : Injured lady died during treatment
मुंबई के गोखले पुल हादसे में घायल महिला की मौत
मुंबई के गोखले पुल हादसे में घायल महिला की मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुल हादसे में घायल हुई अस्मिता काटकर नामक महिला की मौत हो गई है। गंभीर रूप से जख्मी काटकर ने शनिवार शाम साढ़े छह बजे अंतिम सांस ली। 3 जुलाई को अंधेरी स्टेशन के करीब गोखले पुल का जो हिस्सा गिरा था, उसमें पांच घायलों में काटकर भी शामिल थीं। 35 वर्षीय काटकर अपने 6 साल के बेटे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहीं थीं, इसी दौरान पुल के हिस्से के साथ वे नीचे गिर पड़ीं थीं।

काटकर से सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें इलाज के लिए कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कूपर अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर राजेश सुखदेव ने काटकर की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि काटकर तीन दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन शनिवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्होंने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के बाद काटकर का शव उनके परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। हादसे में घायल हुए तीन और लोगों का इलाज जारी है जबकि एक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हादसे में घायल द्वारका प्रसाद शर्मा, गिरधर सिंह का हालत स्थिर है। एक और घायल मनोज मेहता को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि हरीश कोली नाम के शख्स को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Created On :   8 July 2018 3:06 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story