मुंबई पुलिस ने तैयार किया रवि पुजारी से जुड़ा डोजियर, एजेंसियों को सौंपी जाएगी 43 मामलों से जुड़ी जानकारी

Mumbai Police will soon handover the dossier to agencies against Ravi Pujari
मुंबई पुलिस ने तैयार किया रवि पुजारी से जुड़ा डोजियर, एजेंसियों को सौंपी जाएगी 43 मामलों से जुड़ी जानकारी
मुंबई पुलिस ने तैयार किया रवि पुजारी से जुड़ा डोजियर, एजेंसियों को सौंपी जाएगी 43 मामलों से जुड़ी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। माफिया सरगना रवि पुजारी के अपराधों से जुड़ी जानकारी इकट्ठी कर मुंबई पुलिस ने उसका डोजियर तैयार कर लिया है। यह डोजियर जल्द ही दिल्ली पुलिस में बैठे केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मुंबई में रवि पुजारी के खिलाफ दर्ज 43 पुख्ता मामलों की लिस्ट तैयार की है।

पुजारी को इसी साल 19 जनवरी को पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उसने अपने वकील के जरिए सेनेगल की अदालत में दावा किया है कि उसका नाम एंथोनी फर्नांडिस है और वह बुर्किना फासो नाम के देश का रहने वाला है, लेकिन भारतीय एजेंसियां सबूत इकठ्ठा कर रहीं हैं, जिससे उसके झूठे दावे का पर्दाफाश किया जा सके। हालांकि रवि पुजारी को कर्नाटक पुलिस से मिली सूचना के आधार पर सेनेगल पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लेकिन उसके खिलाफ सबसे ज्यादा मामले मुंबई में दर्ज हैं।

यहां के व्यापारियों, बिल्डरों और उद्योगपतियों के साथ-साथ वह बॉलीवुड से जुड़े लोगों को भी धमकाता था। इसीलिए केंद्रीय जांच एजेंसियों ने मुंबई पुलिस को रवि पुजारी का डोजियर तैयार करने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों के निर्देश के मुताबिक मुंबई पुलिस की जबरन वसूली विरोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने पुजारी के खिलाफ मुंबई में दर्ज 43 मामलों की जानकारी और उससे जुड़े सबूतों से जुड़ी जानकारी तैयार कर ली है।

एईसी के एक अधिकारी के मुताबिक जल्द ही यह सूची केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंप दी जाएगी। रवि पुजारी के खिलाफ जबरन वसूली, अपहरण, धोखाधड़ी और हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। मुंबई पुलिस को उम्मीद है कि प्रत्यार्पण के बाद पुजारी को उनकी हिरासत में सौंपा जाएगा, जिससे सालों से लंबित मामलों में उसे सजा दिलाई जा सके।   

 

Created On :   19 Feb 2019 4:37 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story