दैनिक भास्कर हिंदी: मुंबई : भारी बरसात से थमी रफ्तार, पटरियों पर पानी भरने से लोकल प्रभावित, कांग्रेस ने बताया भ्रष्टाचार का नतीजा

July 1st, 2019

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अपनी रफ्तार के लिए पहचानी जाने वाली मुंबई भारी बारिश के चलते सोमवार को ठप सी पड़ गई। रविवार की रात से शुरू मूसलाधार बरसात के कारण महानगर का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें जगह जगह रुक गई। इससे मुंबईकरों को भारी परेशानी हुई।