महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन हुआ 2 करोड़ के पार, मुंबई में 21 लाख लोगों का टीकाकरण

Mumbai Tender does not respond to BMCs global tender for buying vaccine
महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन हुआ 2 करोड़ के पार, मुंबई में 21 लाख लोगों का टीकाकरण
महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन हुआ 2 करोड़ के पार, मुंबई में 21 लाख लोगों का टीकाकरण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश में कोरोना टीका की किल्लत को देखते हुए मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने टीका खरीदने के लिए पिछले सप्ताह ग्लोबल टेंडर जारी किया था। लेकिन टेंडर की अवधि समाप्त होने तक कोई कंपनी टीका आपूर्ति के लि सामने नहीं आई। इस लिए बीएमसी ने मंगलवार को टेंडर की अवधि एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। मुंबई मनपा के अतिरिक्त आयुक्त पी वेलारासू ने बताया किबीते 12 मई को बीएमसी ने कोरोना टीका खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर निकाला था। जिसे भरने की अंतिम तारीख 18 मई तय की गई थी। लेकिन अंतिम दिन तक किसी कंपनी ने टेंडर भरने में रुचि नहीं दिखाई। इस लिए इस ग्लोबल टेंडर की अवधि एक सप्ताह तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। वेलारासू ने बताया कि कई विदेशी कंपनियों से बात चीत चल रही है और उम्मीद है कि जल्द ही कुछ विदेशी कंपनियां इसमें सहभागी हो जाएंगी।अभी तक भारत में एक मात्र विदेशी वैक्सिन रशिया की स्पूतनिक आई है। गई। मनपा को एक करोड़ से अधिक डोज की है जरूरत। मुंबई की कुल जनसंख्या 1 करोड़ 35 लाख से अधिक हैं। विदेशों से टीका खरीदने के लिए टेंडर जारी करने वाली बीएमसी देश की पहली महानगरपालिका है। 

मुंबई में 21 लाख टीकाकरण

अभी तक मुंबई मनपा क्षेत्र में 21 लाख लोगों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है। इसमें से 7 लाख लोगों को दोनों खुराक लग चुकी है। मनपा के आकड़ों की माने तो मुंबई में महामारी पूरी तरह से नियंत्रण में आ चुकी है। मंगलवार को महानगर में 989 नए कोरोना मरीज मिले। पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी आई है। हालांकि विपक्ष कह रहा है कि टेस्ट में कमी करने के चलते ऐसे आकड़े दिखाई दे रहे हैं।  

महाराष्ट्र में टीकाकरण 2 करोड़ के पार 

देश में कोरोना टीके की किल्लत के बीच महाराष्ट्र में टीकाकरण 2 करोड़ को पार गया है। महाराष्ट्र में टीकाकर के मामले में देश में पहले क्रमांक पर है। जबकि राजस्थान दूसरे औरगुजरात तीसरे क्रमांक पर है। देश के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश कोरोना टीकाकरण के मामले में चौथे स्थान पर है। राज्य के गुजरे चक्रवाती तूफान ताऊ ते के चलते मुंबई सहित राज्य के तटीय इलाकों में दो दिनों के लिए टीकाकरण रोका गया था। इसके बावजूद महाराष्ट्र दो करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाने में सफल हुआ है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों का अभिनंदन किया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ प्रदीप व्यास ने बताया किराज्य के1239 टीकाकरण केंद्रों पर 99,699 लोगों को टीका लगाया गया। राज्य में अब तक दो करोड़ 90 हजार लोगों को टीका लगाया गया है। 18 से 44 साल के 6 लाख 55 हजार लोगों को भी पहली खुराक दी जा चुकी है। 
 

Created On :   18 May 2021 2:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story