RJ मलिष्का के बाद इस VJ ने भी उड़ाई BMC की खिल्ली, वीडियो हुआ Viral

Mumbai VJs quirky take on citys potholes has gone viral
RJ मलिष्का के बाद इस VJ ने भी उड़ाई BMC की खिल्ली, वीडियो हुआ Viral
RJ मलिष्का के बाद इस VJ ने भी उड़ाई BMC की खिल्ली, वीडियो हुआ Viral

डिजिटल डेस्क,मुंबई। हाल ही में मुंबई की फेमस Rj मलिष्का ने एक गाने के जरिए मुंबई की सड़कों की हालात बयां की थी। इस गाने ने बीएमसी के दावों की पोल खोल दी, जिसके बाद RJ मलिष्का का ये वीडियो सॉन्ग वायरल हो गया और BMC लोगों के निशाने पर आ गई। अब मुबई के VJ जोस कोवेको ने भी एक वीडियो बनाया है, जिसमें मुंबई की सड़कों की बदतर हालात और उसके गढ्ढों को दिखाया गया है। VJ का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर Viral हो रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 

RJ मलिष्का के बाद VJ कोवेक ने भी वीडियो के जरिए BMC के दावों के पोल खोलने की ठान ली है। इस वीडियो में VJ ने मुंबई की फेमस रोड्स पर जाकर वहां के गढ्ढे दिखाए। उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर बने गढ्ढे को भी दिखाया। इस वीडियो में VJ कोवेक ने बड़े ही मजाकिया तरीके से BMC की खिल्ली उड़ाई है। 
 
एक गढ्ढे को पॉइंट आउट करते हुए VJ ने कहा कि 'Actually ये गढ्ढा नहीं है, जो यहां पर आएगा उसके लिए चाय रखी हुई है। चाय पिएंगे आप? गर्म है गर्म।' 
आगे जब VJ कोवेक ने ऐसा ही गढ्ढा सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर देखा तो कहा कि ये गढ्ढा नहीं है, ये तो 'Multi-purpose hole' है। 
उन्होंने अपने इस वीडियो को Twitter पर भी शेयर किया, जिसके बाद ये Viral हो गया। 

Created On :   24 July 2017 4:14 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story