मानसून पूर्व तैयारी में जुटा मनपा प्रशासन, नाला सफाई का 50 फीसदी काम पूरा

Municipal administration engaged in pre-monsoon preparations, 50 percent work of drain cleaning completed
मानसून पूर्व तैयारी में जुटा मनपा प्रशासन, नाला सफाई का 50 फीसदी काम पूरा
अमरावती  मानसून पूर्व तैयारी में जुटा मनपा प्रशासन, नाला सफाई का 50 फीसदी काम पूरा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। इस वर्ष मानसून की शुरुआत समय पर होने का अनुमान मौसम विभाग द्वारा व्यक्त करते ही मनपा प्रशासन मानसून पूर्व तैयारी में जुट गया है। एक महीने से मनपा प्रशासन ने नाला सफाई की मुहिम शुरू की है। अमरावती शहर में वडाली और छत्री तालाब दोनों प्रमुख तालाब हैं और यह दोनों प्रमुख तालाब शहर के 18 बड़े और 22 मध्यम नालों का उगम स्थान है और इन सभी नालों की सफाई की जिम्मेदारी मनपा के अतिक्रमण विभाग पर सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार वर्तमान स्थिति में वडाली तालाब से बहने वाले मुख्य नाले की महादेवखोरी, वहां से आगे कलोती नगर तक की सफाई का काम पूर्ण हुआ है। इस मुख्य नाले से आगे अनेक मध्यम नाले जुड़ गए हैं। हर वर्ष ही मनपा प्रशासन सबसे पहले मुख्य नाले की सफाई को महत्व देता है। मुख्य नाले से जुड़े मध्यम नालों की सफाई का काम अानंद नगर, लालखड़ी तक पूर्ण हुआ है। गाड़गेनगर क्षेत्र में पांढरी के हनुमान मंदिर के पास से बहने वाले नाले के सफाई का काम महेंद्र काॅलोनी तक पूर्ण होने की जानकारी अतिक्रमण विभाग प्रमुख अजय बंसेले ने दी है। इसके साथ ही शहर का छत्री तालाब उगम स्थान रहने वाला मुख्य नाला दस्तुर नगर के पास से जाता है। यही नाला आगे शंकर नगर होते हुए राजापेठ के भारतीय महाविद्यालय के पास से बहता है। इस नाले की सफाई का काम शंकर नगर तक पूर्ण होने की जानकारी मिली है। विशेष यह कि मनपा द्वारा हर वर्ष शहर के मुख्य अंबा नाले पर महत्व दिया जाता है क्योंकि अंबादेवी मंदिर के निकट चूनाभट्‌टी परिसर के पीछे से बहने वाले इस नाले के बीच में अनेक कॉलम खड़े किए गए हैं। समूचे शहर से नाले में बहते आने वाला कचरा इसी जगह पर आकर रुकता है। जिससे बारिश के दिनों में अंबादेवी नाले का पानी नमूना और चूनाभट्‌टी क्षेत्र के घरों में घुस जाता है। वर्तमान में अमरावती-बडनेरा मार्ग पर मनीबाई गुजराती हाईस्कूल के पास से अंबादेवी मंदिर तक इस मुख्य नाले की सफाई का काम अभी पूर्ण होना बाकी है। आने वाले दिनों में यह काम भी जल्द ही पूर्ण होगा। इस तरह का विश्वास अतिक्रमण विभाग के प्रमुख बंसेले ने व्यक्त किया है

मार्च महीने से ही शुरू    हुआ काम 

अजय बंसेले, अतिक्रमण विभाग प्रमुख के मुताबिक मनपा के अतिक्रमण विभाग ने मार्च महिने के अंत से ही नाला सफाई का काम शुरू किया था। मनपा के पास जो वाहन है उसके माध्यम से तथा जरुरत पडने पर किराए के वाहनों के जरिए नाला सफाई का काम किया जा रहा है। वर्तमान में 50 प्रतिशत काम पूर्ण हुआ है और इस माह के अंत तक तथा जून की शुरुआत में नाला सफाई का काम पूर्ण करने लक्ष्य है। 


 


 

Created On :   10 May 2022 4:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story