नागपुर में मुनिया संरक्षण रिजर्व वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र घोषित, अधिसूचना जारी 

Muniya Conservation Reserve Wildlife Protected Area declared in Nagpur, notification issued
नागपुर में मुनिया संरक्षण रिजर्व वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र घोषित, अधिसूचना जारी 
नागपुर में मुनिया संरक्षण रिजर्व वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र घोषित, अधिसूचना जारी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने नागपुर में मुनिया संरक्षण रिजर्व को संरक्षित रिजर्व क्षेत्र के रूप में घोषित करने का फैसला लिया है। राज्य सरकार के राजस्व व वन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार ‘मुनिया संरक्षण रिजर्व’ के नाम से पहचाने जाने वाले क्षेत्र को अब संरक्षित रिजर्व क्षेत्र माना जाएगा। सरकार ने नागपुर वन विभाग के बुटीबोरी व उच्च उमरेड वन परिक्षेत्र को मुनिया संरक्षण रिजर्व की क्षेत्र और सीमा तय की है। बुटीबोरी और उत्तर उमरेड वन क्षेत्र का 9601.43 हेक्टेयर अथवा 96.01 किमी क्षेत्र मुनिया संरक्षण रिजर्व के रूप में जाना जाएगा। सरकार ने कहा है कि नागपुर वन विभाग में आरक्षित और संरक्षित क्षेत्र है। वाघ, तेंदुएं जैसे वन्यजीव प्राणी और वनस्पति के संरक्षण के लिए उक्त को संरक्षित क्षेत्र के रूप में घोषित करना जरूरी था। इससे पहले बीते 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में नागपुर के मुनिया संरक्षण रिजर्व को वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र का दर्जादेने की अनुमति दी गई थी।
 

Created On :   13 May 2021 1:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story