राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के तीन शिक्षकों को किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

Murmu honored three teachers of Maharashtra with National Teacher Award
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के तीन शिक्षकों को किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित
उपलब्धि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के तीन शिक्षकों को किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए महाराष्ट्र के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वालों में बीड जिले के गेवराई तहसील के जिला परिषद प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक शशिकांत कुलथे तथा पारगाव जोगेश्वरी स्थित जिला परिषद क्लस्टर प्राथमिक स्कूल के शिक्षक सोमनाथ वालके और मुंबई के छत्रभूज नरसी मेमोरियल स्कूल की प्रधानाध्यापिका कविता संघवी शामिल है। यहां विज्ञान भवन में शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में आज देशभर के 45 शिक्षकों को वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में 18 महिला शिक्षक, एक दिव्यांग सहित शेष पुरुष शिक्षक है। इनमें प्रदेश के तीन शिक्षक शामिल है।

पुरस्कार से सम्मानित बीड जिले की जिला परिषद स्कूल के शिक्षक सोमनाथ वालके ने जन सहयोग से स्कूल के लिए 15 लाख रुपये से अधिक राशि इकट्ठा कर स्कूल का कायापलट किया। विद्यार्थियों के कला गुणों को चालना और उनमें विभिन्न कौशल विकसित करने के लिए स्कूल में रिकॉर्डिंग, म्यूजिक स्टूडिओ बनाने के साथ रोबोटिक, कोडिंग, ड्रोन आदि का प्रशिक्षण शुरू किया। गेवराई जिला परिषद प्राथमिक स्कूल में पढने वाले अधिकतर विद्यार्थी बंजारा और गन्ना कटाई मजदूर  परिवार के है। इस स्कूल के सहायक शिक्षक शशिकांत कुलथे ने स्थलांतरित परिवार के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बनाया। स्कूल की ओर से बच्चों को खाना दिया जाता है। लिहाजा विद्यार्थियों के ड्रॉप आउट का प्रमाण शून्य पर आया। मुंबई के छत्रभूज नरसी मेमोरियल स्कूल की प्रधानाध्यापिका कविता संघवी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ग्लोबल आउटलुक नामक स्टीम आधारित एक पाठ्यक्रम तैयार किया है।   

इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, डॉ सुभाष सरकार, डॉ राजकुमार सिंह, अवर मुख्य सचिव (उच्च व तकनीकी शिक्षा) राकेश रंजन सहित शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

 

Created On :   5 Sept 2022 9:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story