शाहीन बाग की तर्ज पर आंदोलन :  सीएए के खिलाफ धरने पर बैठी मुस्लिम महिलाएं, समर्थन में वकीलों का प्रदर्शन

Muslim women on strike against CAA, lawyers demonstrate in support
शाहीन बाग की तर्ज पर आंदोलन :  सीएए के खिलाफ धरने पर बैठी मुस्लिम महिलाएं, समर्थन में वकीलों का प्रदर्शन
शाहीन बाग की तर्ज पर आंदोलन :  सीएए के खिलाफ धरने पर बैठी मुस्लिम महिलाएं, समर्थन में वकीलों का प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिल्ली स्थित शाहीन बाग की तर्ज पर मुंबई के नागपाडा इलाके में भी महिलाएं बच्चों के साथ धरने पर बैठ गईं हैं। कुछ संगठनों की अपील पर आसपास की  महिलाएं गणतंत्र दिवस के दिन यहां धरने पर बैठीं और यह धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठी महिलाओं के हाथों में तिरंगा और तख्तियां थीं जिनमें नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नारे लिखे हुए थे।नागपाडा इलाके में स्थित अरेबिया होटल की गली में महिलाएं धरने पर बैठी हैं। यहां बैठी महिलाएं आसपास के मुस्लिम बहुल इलाकों मदनपुरा, आग्रीपाडा, मुंबई सेंट्रल से आईं हैं। महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे लगा रहीं थीं। नागरिकता कानून (सीएए), एनपीआर और एनआरसी का विरोध कर रहे संगठन सोशल मीडिया के जरिए यहां ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को अपने बच्चे लेकर पहुंचने और दिन रात धरना देने की अपील कर रहे हैं जिससे केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके। किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए मुंबई पुलिस ने भी चाकचौबंद सुरक्षा इंतजाम कर रखे हैं। नागपाडा की सीनियर इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा खुद हालात पर नजर रखने के लिए वहां तैनात रहीं। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। पुलिस ने बिना इजाजत चल रहे इस धरना प्रदर्शन को खत्म कराने की काफी कोशिश की लेकिन महिलाएं सड़क से हटने के लिए तैयार नहीं हुईं। उनका कहना था कि जब तक केंद्र सरकार नागरिकता कानून वापस नहीं लेती उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वे भी शाहीन बाग में धरने पर बैठी महिलाओं के साथ हैं।

Created On :   27 Jan 2020 7:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story