विदर्भ में नागपुर सबसे ठंडा, 2.7 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

Nagpur coldest in Vidarbha, mercury dropped by 2.7 degree Celsius
विदर्भ में नागपुर सबसे ठंडा, 2.7 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा
विदर्भ में नागपुर सबसे ठंडा, 2.7 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बारिश थमने के बाद मौसम खुलने से रविवार के बाद सोमवार को एकबार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को विदर्भ में नागपुर सबसे ठंडा रहा इससे फिलहाल सर्दी कम होती नहीं दिखाई पड़ रही है और लगातार मौसम में ठंड घुल रही है। सोमवार को अच्छी धूप निकलने के बाद ठंडी हवा की वजह से मौसम में ठंड महसूस हुई। सोमवार का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है, ऐसी ही स्थिति रहेगी।

सोमवार को मौसम खुलने की वजह से सूर्यदेव अपने तेवर में दिखाई दिए, इससे धूप में होने पर गर्मी की वजह से चुभन जैसी महसूस हो रहा थी और छांव में हवा की वजह से ठंडक महसूस हो रही थी। न्यूनतम और अधिकतम में 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिला। दिल्ली की ओर से उत्तरी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अब न्यूनतम तापमान गिरावट नहीं होने की संभावना है हालांकि मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने से अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की कमी होने से न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस है।

शहर -       अधिकतम      - न्यूनतम

अकोला-     29.6             - 12.9

अमरावती - उपलब्ध नहीं   - 11.6

बुलढाना     - 26               - 14

ब्रह्मपुरी -    30.1            - 12.8

चंद्रपुर        - 30 -             -13.2

गड़चिरोली  - 28               - 14

गोंदिया      - 27               - 10.5

नागपुर       - 27.4             - 9.8

वर्धा           - 28                - 11.7

वाशिम       - 28                - 13

यवतमाल   - 28.5             - 14

Created On :   10 Feb 2020 3:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story