नागपुर में लगातार बढ़ रही ठंड, दिन में भी सिहरन, तापमान 15 डिग्री तक गिरा

Nagpur is constantly increasing cold shivering even during the day temperature dropped to 15 degrees
नागपुर में लगातार बढ़ रही ठंड, दिन में भी सिहरन, तापमान 15 डिग्री तक गिरा
नागपुर में लगातार बढ़ रही ठंड, दिन में भी सिहरन, तापमान 15 डिग्री तक गिरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गर्मी के लिए प्रसिद्ध संतरानगरी इन दिनों ठंड से ठिठुरने लगी है। कई वर्षों के बाद लगातार  रिकार्ड तोड़ ठंड दर्ज की जा रही है।  पिछले चार दिनों के अंदर शहर के न्यूनतम तापमान में लगभग 15 डिग्री की गिरावट हुई है। शीतलहर जारी है। ठंड के साथ तेज हवा से परेशानी बढ़ गई है। सोमवार से तापमान में वृद्धि हो सकती है, जिससे साल की आखिरी रात 31 दिसंबर गुलाबी ठंड में गुजरेगी। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में भी सिहरन की स्थिति बनी रही।  

बादलों से थोड़ी राहत
बादलों के कारण राहत मिलने के आसार हैं, पर 1 से 4 जनवरी तक बारिश होने की भी संभावना बन रही है। पूरे विदर्भ पर ध्यान दें तो रविवार को सबसे ठंडा चंद्रपुर रहा और दूसरे नंबर पर नागपुर रहा। चंद्रपुर का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया। चंद्रपुर और नागपुर के न्यूनतम तापमान में केवल 0.2 डिग्री का अंतर रहा

ठंड से दो की मौत होने की आशंका  
शहर में  विविध क्षेत्रों में दो लोगों के शव पाए गए हैं। आशंका व्यक्त की गई है कि उनकी मौत ठंड की वजह से हुई है। जरीपटका और गणेशपेठ थाने में आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 
मृतक तुषार फागू भैसारे (27) गोदिंया जिले के पांधारी गांव का निवासी था। रविवार की सुबह करीब 7.30 बजे उसका शव जिंजर मॉल के पीछे मरीनों प्लायवुड़ की दुकान के सामने पाया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कंपकंपाती ठंड की वजह से उसकी मौत हुई है। इसी तरह जाधव चौक में भी बालाजी भोजनालय के सामने करीब 60 वर्षीय व्यक्ति का शव पाया गया है। शव की पहचान नहीं हुई है, लेकिन उसकी भी मौत ठंड की वजह से ही होने की आशंका व्यक्त की गई है। मामले की जांच जारी है। 

Created On :   30 Dec 2019 5:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story