विदर्भ सहित पूरे महाराष्ट्र में ठंड से ठिठुरन, नागपुर सबसे ठंडा, कंपाने वाली ठंड की चपेट में उत्तर भारत

Nagpur is the coldest in Vidarbha, minimum temperature was recorded 6.3 degree
विदर्भ सहित पूरे महाराष्ट्र में ठंड से ठिठुरन, नागपुर सबसे ठंडा, कंपाने वाली ठंड की चपेट में उत्तर भारत
विदर्भ सहित पूरे महाराष्ट्र में ठंड से ठिठुरन, नागपुर सबसे ठंडा, कंपाने वाली ठंड की चपेट में उत्तर भारत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार को नागपुर विदर्भ में सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। इस महीने का यह सबसे कम तापमान है। उत्तर भारत में जारी शीतलहर के चलते उपराजधानी का पारा लगातार लुढ़क रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा, लेकिन फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। शनिवार को जो न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, वह विदर्भ में सबसे कम होने के साथ ही इस महीने का सबसे कम तापमान है। जानकारों के अनुसार, कुछ दिनों तक न्यूनतम पारा इसी के आस-पास बना रहेगा। आसमान साफ रहने से धूप खिलेगी। दिन में भले ही ठंड का ज्यादा असर नहीं होगा, लेकिन शाम होते ही ठंड अपना असर दिखाएगी। 

उधर राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत कंपाने वाली ठंड की चपेट में है। शीत लहर ने सर्दी और बढ़ा दी है। हालांकि आने वाले दिनों में पारे के और नीचे गिरने की आशंका है, बात पहाड़ी इलाकों की करें तो वहां सर्द हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पहाड़ी राज्यों में बढ़ती बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में खास तौर से दिखाई देने लगा है, जिसके कारण पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में घना कोहरा शुरू हो गया। जिसका असर रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है, कोहरे की वजह से ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं।

दिल्ली के साथ ही महाराष्ट्र के कई इलाको में भी ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। पश्चिम महाराष्ट्र के अहमदनगर इलाके में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक जा पहुंचा था। पुणे, नासिक, अकोला, बुलढाणा में लोग ठंड से ठिठुरते नजर आ रहे है।

Created On :   23 Dec 2018 9:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story