नागपुर मनपा को 8 करोड़ 70 लाख, अकोला को मिला 1 करोड़ 71 लाख 

Nagpur Municipal Corporation got 8 crore 70 lakh, Akola got 1 crore 71 lakh
नागपुर मनपा को 8 करोड़ 70 लाख, अकोला को मिला 1 करोड़ 71 लाख 
करोड़ों का अनुदान नागपुर मनपा को 8 करोड़ 70 लाख, अकोला को मिला 1 करोड़ 71 लाख 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने साल 2021-22 के लिए 26 महानगर पालिकाओं को 235 करोड़ 71 लाख 98 हजार रुपए का अनुदान वितरित किया है। सरकार ने महानगर पालिकाओं को 1 प्रतिशत मुद्रांक शुल्क के ऐवज में यह अनुदान देने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को राज्य के नगर विकास विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है।  इसके अनुसार नागपुर मनपा को 8 करोड़ 70 लाख 84 हजार, चंद्रपुर मनपा को 37 लाख 49 हजार, अमरावती मनपा को 2 करोड़ 14 लाख 57 करोड़, अकोला मनपा को 1 करोड़ 71 लाख 12 हजार औरंगाबाद मनपा को 5 करोड़ 45 लाख 83 हजार, परभणी मनपा को 25 लाख 47 हजार, लातूर मनपा को 68 लाख 15 हजार, नांदेड़-वाघाला मनपा को 1 करोड़ 32 लाख 73 हजार, नाशिक मनपा को 11 करोड़ 67 लाख 59 हजार, मालेगाव मनपा को 65 लाख 48 हजार, धुलिया मनपा को 85 लाख 60 हजार,   जलगांव मनपा को 1 करोड़ 24 लाख 45 हजार, अहमदनगर मनपा को 1 करोड़ 84 लाख 85 हजार, पुणे मनपा को 77 करोड़ 45 लाख 42 हजार, पिंपरी-चिंचवड मनपा को 28 करोड़ 3 लाख 92 हजार, ठाणे मनपा को 27 करोड़ 23 लाख 44 हजार, नई मुंबई मनपा को 11 करोड़ 33 लाख 15 हजार रुपए समेत अन्य मनपा को अनुदान मंजूर किया गया है।  

 

Created On :   31 Dec 2021 3:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story